Rewa News : 54 चार पहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर वसूला 38 हजार रुपए का जुर्माना

 
sdff

रीवा यातायात पुलिस ने सोमवार को 54 चार पहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई की है। जिनसे 38 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस अधीक्षक रीवा के निर्देश पर यातायात पुलिस ने नेशनल हाईवे 30 में रायपुर कर्चुलियान के पास हाईवे पर ओवर स्पीड चलने वाले और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की। जिसमें 23 वाहन ओवर स्पीड और 28 वाहन बिना सीट बेल्ट के पाए गए। तीन वाहन बिना नंबर प्लेट के पाए गए। जिनसे कुल 38 हजार का जुर्माना वसूला गया है।

यातायात सूबेदार अखिलेश कुशवाहा ने बताया कि सभी के लाइसेंस निलंबन के लिए संबंधित आरटीओ को पत्राचार किया जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा लगातार इस तरह कार्रवाई की जा रही है। जिससे लोग नियंत्रित स्पीड में चले और सभी लोग सीट बेल्ट लगाए। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

इस दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने एक बोलेरो चालक से 500 रुपए की शर्त भी लगा ली। दरअसल बोलेरो चालक 102 की स्पीड से आ रहा था। पुलिस ने उसे रोका तो वो रुका। जब उससे पूछा गया कि आपने 100 से अधिक रफ्तार में गाड़ी क्यों चलाई तो उसने कहा कि मैं निर्धारित गति में ही वाहन चला रहा था। इस पर पुलिसकर्मियों ने उससे 500 रुपए की शर्त लगाई। बाद में मशीन से चेक किया गया तो बोलेरो की स्पीड 102 किलोमीटर प्रति घंटा निकली। जिसके बाद उस पर चालानी कार्वाही की गई।

Related Topics

Latest News