REWA : टिकुरी गांव में भीषण सड़क हादसा : ओवरलोड ट्रक में जा घुसी यात्री बस, ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत : 28 यात्री घायल

 
IMAGE

REWA NEWS : आगे गिट्टी से भरा ट्रक, पीछे तेज रफ्तार यात्री बस। तभी एक ब्रिज की चढ़ाई पर ओवरलोड ट्रक धीमे होकर अचानक रुक जाता है। जो एक भीषण सड़क हादसे का सबब बन गया।

MP के अनूपपुर जिले से 40 यात्रियों को लेकर यूपी के प्रयागराज (PRAYAGRAJ) जा रही बस की बुधवार तड़के 3.30 बजे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 28 यात्री घायल हो गए।

हादसा गढ़ थाना के टिकुरी गांव (TIKURI GAV) के पास नेशनल हाईवे 30 पर हुआ। भीषण हादसे के बाद कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी नवनीत भसीन मौके पर पहुंच गए थे। घायलों को गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

हादसे के वक्त बस में सो रहे थे यात्री
गढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक आरके गायकवाड़ ने बताया कि अनूपपुर से चलकर रीवा के रास्ते बस यूपी के प्रयागराज की ओर जा रही थी। बस टिकुरी ओवर ब्रिज के पास पहुंची थी। बस के आगे एक गिट्‌टी से भरा ओवरलोड ट्रक ब्रिज चढ़ते समय धीमे हो गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया। जबरदस्त टक्कर से बस ड्राइवर एक यात्री ने वहीं दम तोड़ दिया। स्लीपर बस में सो रहे यात्री भी घायल हो गए।

ग्रामीणों ने यात्रियों को बाहर निकाला
स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे करीब 30 यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को पहले गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। यहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं 28 लोगों में 8 गंभीर घायलों को रीवा रेफर किया है। 20 घायलों को गंगेव में इलाज दिया जा रहा है।

बस का फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त
हादसे के बाद रीवा आरटीओ मनीष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे है। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त बस का फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। यह बस शहडोल परिवहन विभाग में रजिस्टर्ड है। इसकी फिटनेस 24 मार्च 2024 तक एवं बीमा 8 अगस्त 2023 तक पाया गया है। परमिट 8 फरवरी 2023 तक जारी है। हालांकि ओवरलोडिंग सहित अन्य विषयों की जांच चल रही है।

बस हादसे में इनकी मौत

रामराज (62) बनारस यूपी
रजक (25) शहडोल

ये हुए घायल

गुलन सिपथैन (30) नौरोजाबाद, उमरिया
शुभम जायसवाल (29) चाकघाट
रिगवाना फारुख अहमद (50) प्रयागराज
अनिल द्विवेदी (49) चाकघाट
सूबेदार मौर्या (40) बदलापुर जबलपुर
शंकरलाल (60) गौरा खौधियारा
शिवशंकर (29) लोत्तरा
तनुजा बेग सिद्दीकी (36) नौरोजाबाद उमरिया
रमेश गडरिया (50) भन्नी भामाराहा
अमन कुमार (17) हापुड़ यूपी
रिजवान अहमद मूसा (21) अकबरपुर पटना
संजय गुप्ता (32) अनूपपुर

Related Topics

Latest News