सावधान : रीवा में लड़कियां अगर इस जलप्रपात में घूमने जा रही तो हो जाएं सतर्क, आपके साथ भी घट सकती है घटना : चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

 
IMAGE

REWA NEWS : रीवा जिले के बहुती जलप्रपात में लड़कियों के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को बदमाशों ने पीट दिया। युवतियां अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने गई थीं। डरी सहमी लड़कियों ने घर पहुंचकर पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नईगढ़ी बहुती प्रताप में पुलिस ने चारों आरोपियों को आज न्यायालय में किया पेश तीन युवतियों के साथ पांच आरोपी ने किया था छेड़छाड़ व अश्लील हरकत एक आरोपी की पुलिस कर रही है तलाश.

एएसपी ने डाला डेरा
शुक्रवार की दोपहर एडिशनल एसपी मऊगंज विवेक कुमार लाल और नईगढ़ी थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर दल बल के साथ घटनास्थल बहुती जलप्रपात पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्र की। इसके बाद आनन फानन में चार असामाजिक तत्वों को घेराबंदी कर पकड़ लिया है। जबकि फरार एक आरोपी फरार है।

ड्रोन कैमरे से हो रही बहुती जलप्रपात की निगरानी
रीवा जिले के जल प्रपातों में एक के बाद एक हो रही लड़कियों के साथ वारदात को एसपी नवनीत भसीन ने संज्ञान लिया है। उन्होंने शुक्रवार को ड्रोन कैमरे के दल को बहुती जलप्रपात भेजा है। फॉल पहुंचे दल ने आसपास के संदिग्ध स्थानों की निगरानी की है। पहले भी इस प्रपात में गंभीर घटनाएं हो चुकी है। जिससे पुलिस अफसर ​तकनीकी दल से मदद ले रहे है।

चोरों आरोपी बहुती गांव के
एएसपी मऊगंज ने बताया कि नईगढ़ी पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी अनीश उर्फ नीशू कोल पुत्र मोहनलाल (19) निवासी बहुती, संदीप कुशवाहा पुत्र मोती लाल (19) निवासी बहुती, गुलाब उर्फ बुद्धा कुशवाहा पुत्र विष्णु प्रसाद (19) निवासी बहुती, अंकुश कुशवाहा पुत्र त्रिवेणी (20) निवासी बहुती को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पांचवां आरोपी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।

Related Topics

Latest News