MP में ठंड ने बदला स्कूल का टाइम : प्रदेशभर में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बढ़ा : रीवा में नर्सरी से 5वीं तक 4 दिन की छुट्‌टी

 
REWA
कलेक्टर मनोज पुष्प ने जारी किया आदेश कक्षा एक से पांचवीं तक कि विद्यालय में 7 जनवरी तक अवकाश।

REWA NEWS : कलेक्टर मनोज पुष्प (Collector Manoj Pushp) ने जारी किया आदेश. कक्षा एक से पांचवीं तक कि विद्यालय में 7 जनवरी तक अवकाश।  मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग (education department) ने आदेश जारी किया है कि जिले के अंदर तापमान एवं मौसम, शीतलहर की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर अपने स्तर से विद्यालय का समय संचालन एवं अवकाश सुनिश्चित करेंगे।

जिला कलेक्टर मनोज पुष्प (Collector Manoj Pushp) ने जिले में निरंतर तापमान पर आ रही गिरावट एवं छात्रों पर शीतलहर का प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े जिससे दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिक विद्यालय मैं 4 जनवरी से 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है । आदेश में कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा.

IMAGE

पिछले तीन दिन से मध्यप्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मंगलवार को भोपाल में रिकॉर्ड ठंड रही। दिन का पारा सबसे ज्यादा 7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 17.3 डिग्री पर आ गया। 22 साल बाद भोपाल में जनवरी के शुरुआती तीन में दूसरा दिन सबसे रहा। इससे पहले साल 2015 में सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

इसके कारण प्रदेश भर में सरकारी और प्राइवेट (public and private) स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है। एमपी बोर्ड ( mp board) की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का टाइम भी बढ़ा दिया है। रीवा (rewa) में नर्सरी से 5वीं तक 4 दिन की छुट्‌टी कर दी गई है। 9वीं से 12वीं की परीक्षाओं का समय बदला गया है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक इसी तरह दिन में ठंड रहेगी। प्रदेश भर में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। दिन का पारा भी 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

अगले तीन दिन तक दिन में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। प्रदेशभर में सुबह और शाम को कोहरा रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो दिन और रात के तापमान में दो दिन बढ़ोतरी होगी। हालांकि इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। ग्वालियर में दिल्ली की तरह रात की सर्दी रहेगी। यहां बुधवार रात न्यूनतम तापमान दिल्ली के बराबर 6 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

शाम से बादल छा सकते हैं

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम से मध्यप्रदेश (mp) के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर और शहडोल (Khandwa, Betul, Chhindwara, Jabalpur and Shahdol) के आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इंदौर और भोपाल में भी इसकी असर नजर आने लगेगा।

ठंड ने बदला स्कूल का टाइम

ठंड के कारण शिवपुरी में क्लास 8th तक की छुट्‌टी कर दी गई। भोपाल समेत कई जिलों में स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। शिवपुरी कलेक्टर ने 4 जनवरी से 7 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं।

MP बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का समय भी बदल दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 9वीं से लेकर 12वीं क्लास की परीक्षाओं का समय बदल दिया है। पहली शिफ्ट में पहले सुबह 8 बजे से परीक्षा होनी थी, इसे बढ़ाकर 9 बजे कर दिया गया है। दूसरी शिफ्ट में सुबह 11.15 बजे होने वाले एग्जाम का टाइम बढ़ाकर दोपहर 1 बजे कर दिया गया है।

यहां 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा पारा

प्रदेश भर में दिन में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के कुछ इलाकों में दिन का पारा 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। बैतूल, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, मंडला, सीधी और उमरिया (Betul, Narmadapuram, Indore, Khandwa, Khargone, Pachmarhi, Rajgarh, Ratlam, Ujjain, Chhindwara, Mandla, Sidhi and Umaria) में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा खरगोन में 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

7 जनवरी से नया सिस्टम सक्रिय होगा

मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी से नया सिस्टम सक्रिय होगा। पश्चिमी हवाएं ईरान, ईराक से अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते भारत के उत्तरी इलाकों में प्रवेश करेंगी। यहां से नमी भरी ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आएंगी। इसके कारण 7 और 8 जनवरी को बादल छाने से दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। इनके जाते ही तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज किए जाएंगे।

Related Topics

Latest News