REWA : भाजपा नेता अर्चना सिंह ने ब्राह्मण ठाकुरों को बताया सबसे बड़ा दुश्मन, जिले भर मे मच गया बवाल ? जानिए मामला

 
image

REWA NEWS : गुढ़ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का इन दिनों विवादित बयान खूब तेजी से वायरल हो रहा है. सोमवार को नपा अध्यक्ष अर्चना सिंह द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। जिसमें उन्होंने ब्राम्हण व ठाकुरों पर अशोभनीय टिप्पणी करती दिखीं। इस दौरान उनके पति डॉ कल्याण सिंह भी मौजूद रहे। भाजपा नेता अर्चना सिंह ने ब्राम्हण ठाकुरों को समाज का दुश्मन करार दिया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह वर्ग हमारी राजनीति को पचा नही पा रहा है। उनके द्वारा दिये गए बयान के बाद ज़िले की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा नेता अर्चना सिंह से माफी मांगने की बात कही है। तथा दोषी पति कल्याण सिंह पर कार्रवाई की मांग की गई है।

बता दें, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी पत्नी के साथ डॉक्टर कल्याण सिंह पहुँचे। उन पर एनजीओ संचालित करने वाली महिला के साथ छेड़छाड़ करने व मारपीट करने का आरोप है। 354 का अपराध दर्ज पंजीकृत किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बगैर किसी परमिशन लिए वह पत्रकार वार्ता करने गुढ़ से रीवा पहुंच गया। और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इस तरह की घटना से पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है। आखरी बिना अनुमति कैसे प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।

गौरतलब है कि भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना सिंह ने सोमवार को स्थानीय कॉफी हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशासन पुलिस पत्रकार ब्राह्मण और ठाकुर समाज को भला बुरा कहा था। अर्चना सिंह ने तो यह भी कहा की एनजीओ संचालक महिला बहुत पावरफुल है। उसके संबंध कलेक्टर एसपी व कई उच्च अधिकारियों से हैं। जिसके कारण मुझे व मेरे पति को प्रताड़ित किया जा रहा है। यही नहीं इस तरह के कई आरोप इनके द्वारा लगाए गए।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश तिवारी व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने शासन प्रशासन से मांग की है कि दोषी चिकित्सक के खिलाफ तत्काल कार्यवाही हो और उसे निलंबित किया जाए अगर दो दिवस के अंदर ऐसा नहीं होता है, तो कांग्रेस पार्टी जिले भर में उग्र आंदोलन करेगी थाने तथा एसपी कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी, कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उनके द्वारा इस मामले को लेकर रीवा कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है लेकिन शासन और प्रशासन पूरी तरह से गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह के दबाव में है जिसकी वजह से भ्रष्टाचारी को बचाने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है।

Related Topics

Latest News