REWA : हत्या से पहले की चिकन पार्टी, जीजा ने रात में साली से कमरे में जाकर की गंदी हरकत, सुबह मिली खौफनाक मौत

 
image

REWA CRIME NEWS : जीजा ने साली को छेड़ा तो पूरे परिवार का खून खौल गया। ससुरालवाले दामाद को पीटते हुए जंगल में ले गए। यहां साले ने डंडे से वार किया, जिससे जीजा की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने जंगल में पत्थर की बाउंड्री में लाश दबा दी।

image

मामला रीवा जिले के मऊ गंज में दामोदर गढ़ पहाड़ का है। जब काफी दिनों तक मृतक की कोई खबर नहीं मिली तो चचेरे भाई ने पता लगाया। एक रिश्तेदार ने उसे कंकाल के बारे में बताया। जंगल में मिले नर कंकाल और उसके पास पड़ी माला, राखी और कपड़ों से उसकी शिनाख्त की और पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। हालांकि पुलिस भी हत्या की स्पष्ट तारीख नहीं बता पा रही है।

तीन माह पहले हुई थी हत्या

इस वारदात में ससुर के साथ 7 रिश्तेदार भी शामिल थे। जड़कुड़ का रहने वाला राम सुहावन सिंह गोड़ उर्फ संतोष (27) दो साल से ससुराल में ही रह रहा था। करीब तीन महीने पहले वारदात वाले दिन सुबह 5 बजे बेटी के चिल्लाने की आवाज आई तो सभी लोग कमरे में पहुंचे। पता चला राम सुहावन साली को छेड़ रहा था। ये बात सुनकर सभी आक्रोशित हो गए। उन्होंने राम सुहावन को समझाइश दी, लेकिन वह गाली-गलौज करने लगा। चाचा और मौसी के लड़के भड़क गए। गुस्से में मारते-पीटते जंगल ले गए। वहां चचेरे साले ने पीछे से डंडा मार दिया, जिससे राम सुहावन की मौत हो गई।

मृतक का चचेरा भाई ढूंढने निकला

जब राम सुहावन की कोई खोज खबर नहीं मिली तो चचेरा भाई बहादुर सिंह गोड़ (32) उसकी सुसराल पहुंचा। गांव वालों ने बताया कि राम सुहावन काफी दिनों से नहीं दिखा है। ससुराल वाले भी कुछ नहीं बता रहे थे। बहादुर दामोदरगढ़ गांव में रिश्तेदार बेटू गोड़ के घर गया। बेटू ने कहा कि कुछ गड़बड़ है। उसने ये भी बताया कि दामोदर गढ़ पहाड़ के जंगल में एक नर कंकाल मिला है, जिसकी हड्डियां दूर-दूर तक बिखरी पड़ी हैं।

image

एएसपी मऊगंज विवेक कुमार, एसडीओपी नवीन दुबे, थाना प्रभारी श्वेता मौर्या ने अंधे कत्ल का खुलासा किया।

ब्रेसलेट, राखी और लॉकेट से पहचान की

बहादुर जंगल में गया। यहां हड्डियों के बीच काले रंग का रबड़ ब्रेसलेट (झल्ला), पीले रंग की राखी, रुद्राक्ष में ओम लिखी लॉकेट वाली माला और आधार कार्ड मिला। उसका शक यकीन में बदल गया। वह सीधे मऊगंज थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एएसपी मऊगंज विवेक कुमार लाल ने बताया कि बहादुर ने मृतक के ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जाहिर की थी। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

हत्याकांड में 7 आरोपी, दो फरार

हत्याकांड में 7 आरोपी थे। लाल बहादुर गोड़, दल प्रताप गोड़, वंश बहोर गोड़, शिव बहादुर गोड़, बब्बू गोड़, सुनील सिंह गोड़ और कमल गोड़ ने राम सुहावन की हत्या की थी। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सिंगरौली के रहने वाले मौसी के लड़के कमल गोड़ और सुनील सिंह गोड़ फरार हैं।

image

हत्या से एक दिन पहले घर में थी चिकन पार्टी

आरोपियों ने बताया कि 3 माह पहले बारिश के समय घर में चिकन पार्टी थी। खाने में रिश्तेदार कमल सिंह गोड़, सुनील सिंह गोड़, भैया लाल सिंह गोड़ शामिल हुए। सभी लोग घर में ही रुक गए। अलसुबह 5 बजे दामाद राम सुहावन ने बेटी से छेड़खानी की तो उसे मौत के घाट उतार दिया।

Related Topics

Latest News