रीवा पुलिस का कॉम्बिंग गश्त अभियान : 30 थानों के पुलिस बल ने 123 गिरफ्तारी और 58 स्‍थाई वारंट तामील कराए

 
image

रीवा जिले में 11 दिसंबर को शहर से देहात तक पुलिस का कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। यहां करीब 30 थानों में एएसपी अनिल सोनकर और एएसपी मऊगंज विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारी वारंट तामीली के लिए अलग-अलग टीम बनाकर सुबह रवाना हुए। रात 10 बजे तक 58 स्थाई और 123 गिरफ्तारी वारंटी (कुल 181) तामील कराए। साथ ही एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वहीं जिला बदर के 18 आरोपियों के घर जाकर पुलिस टीम ने चेक किया है।

एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि PHQ के निर्देश में रविवार की सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक लंबे समय से फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। देहात क्षेत्र में वारंट अभियान की निगरानी सिरमौर, मनगवां, मऊगंज, त्योंथर, डभौरा अनुभाग के SDOP ने की है। वहीं शहरी क्षेत्र में नगर पुलिस अधीक्षक और शहर के नजदीकी थानों में डीएसपी हेडक्वाटर को मदद के लिए लगाया गया था।

उपलब्ध कराए गए थे अतिरिक्त वाहन
जल्द से जल्द कार्रवाई पूर्ण कराने के लिए सभी थानों को अतिरिक्त पुलिस वाहन उपलब्ध कराए गए थे। क्योंकि लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ना था। कॉम्बिंग गश्त में 10 राजपत्रित अधिकारी और 211 पुलिस कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस दौरान उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्‍कृत किया जाएगा।

Related Topics

Latest News