REWA : दहेज के लालच में तोड़ी शादी : सॉफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हे ने 14 लाख रुपए की करी डिमांड, 498 का अपराध दर्ज

 
IMAGE

रीवा जिले में दहेज के कारण एक युवती का तय रिश्ता टूट गया। बताया गया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हा व पुलिसकर्मी बाप ने 7 लाख की जगह 14 लाख रुपए की डिमांड की। शादी के चंद दिन पहले दहेज की रकम दोगुना करने से वधु पक्ष रुपए एकत्र नहीं कर पाया। ऐसे में युवती का हाथ पीले होने से रह गया। साथ ही समाज में चौतरफा बदनामी हो रही है।

ओली-बरीक्षा व इंगेजमेंट के बाद शादी कैंसिल होने पर दुल्हन महिला थाने शिकायत लेकर पहुंची है। आवेदन मिलने के बाद महिला थाना प्रभारी ने जांच की। सत्यता पाए जाने के बाद आईपीसी की धारा 498 का अपराध दर्ज किया है। दावा है कि वर पक्ष शाहपुर थाना अंतर्गत बेलौही गांव का रहने वाला है। ऐसे में महिला पुलिस ने बाप व बेटे को थाने बुलाया है।

7 दिसंबर को होनी थी शादी
युवती ने बताया कि वह मऊगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका विवाह बेलौही निवासी पंकज सिंह के साथ तय हुआ था। पंकज सिंह दिल्ली में साफ्टवेयर इंजीनियर है। जबकि उनके पिता भास्कर सिंह पुलिस विभाग में पदस्थ है। पंकज सिंह के साथ 8 दिसम्बर 2021 को सगाई हो गई। वहीं विवाह की तारीख 7 दिसम्बर 2022 को पहले से तय थी। इसी दिन दोपहर में तिलक का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया था।

दहेज के लालच में तोड़ी शादी
युवती ने आरोप लगाया कि शादी के चंद दिनों पहले बाप व बेटे ने दहेज की डिमांड दोगुनी कर दी। अब दहेज में 7 लाख की जगह 14 लाख रुपए देने होंगे, तब शादी होगी। पिता जी ने दूल्हा व पुलिसकर्मी बाप से गिड़गिड़ाया, पर वे नहीं माने। बोले रकम तैयार हो तो बात करो। हमारे पिता ने 14 लाख रुपए दहेज की व्यवस्था नहीं होने का हवाला दिया। ऐसे में एक साल पहले का लगा रिश्ता टूट गया है।

Related Topics

Latest News