रीवा GDC कॉलेज की छात्रा ने कॉलेज परिसर में खाया जहर, तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती

 
fhfh

रीवा के शासकीय कन्या महाविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कॉलेज परिसर में ही जहर का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ी तो आनन-फानन में कॉलेज प्रबंधन ने उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा की हालत स्थिर है। घटना शनिवार शाम 5 बजे की है।

छात्रा काजल सतना जिले के खजुरी की रहने वाली है। वह जीडीसी कॉलेज में BA फाइनल ईयर की छात्रा थी। रोज की तरह आज भी कॉलेज पहुंची थी, लेकिन अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ने जहर के सेवन की जानकारी दी। उसने यह कदम क्यों उठाया अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सहेली ने बताया कि काजल ने पानी की बोतल में चूहा मार दवा मिलाकर उसे पी लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। वहीं काजल की मां को घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। काजल के जहर खाने की सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है की हालत गंभीर है लेकिन अभी काजल का स्वास्थ्य स्टेबल है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा का कहना है कि कॉलेज की प्राचार्य ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। हालत गंभीर है लेकिन स्थिर बनी हुई है। बताया गया है कि उसने चूहे मार दवाई का सेवन किया है।

 

Related Topics

Latest News