रीवा नगर निगम में पक्ष-विपक्ष के बीच छिड़ी जुबानी जंग : दोनों पक्ष के नेता ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

 
cvv

Rewa News : रीवा नगर निगम में पक्ष-विपक्ष के बीच छिड़ी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहां महापौर ने नगर निगम अध्यक्ष पर आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर व्यंकटेश पाण्डेय की तरफ से नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष ने महापौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीनानाथ वर्मा ने कहा कि महापौर सभी विकास के कार्यों में अड़ंगा लगाने का काम करते हैं। महापौर कहते हैं कि मैंने 1 अरब रूपए के काम करवाए हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि 1 अरब रूपए उनके पास आए कहां से। नगर निगम की साल भर की वित्तीय आय 40 से 45 करोड़ रूपए है। जो नगर निगम के कर्मचारियों की तनख्वाह और बिजली का बिल देने में ही ख़त्म हो जाती है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए पैसा केंद्र सरकार और राज्य सरकार देने का काम करती हैं। महापौर ने कायाकल्प योजना को भी अपना बता डाला। जबकि इसके लिए हमारे जनप्रतिनिधियों ने प्रयास किया था। कांग्रेस की सरकार में कर्मचारियों को वेतन तक सही समय पर नहीं मिलता था जबकि अब मिलता है।

वहीं महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि राजनैतिक दबाव के चलते नगर निगम अध्यक्ष और उनसे जुड़े लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं। व्यंकटेश पाण्डेय अच्छे आदमी हैं लेकिन उनके ऊपर राजनैतिक दबाव है। सत्ता पक्ष से जुड़े हुए लोग आधे-अधूरे काम का लोकार्पण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कीम नंबर 6 में 3 अगस्त 2023 को एक फर्जी एफिडेबिट के जरिए वार्ड नंबर 16 के पार्षद शालिग्राम नापित को धोखे में रखकर मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। महापौर ने कहा कि मैंने सरकारी वाहन तक नहीं लिया है जबकि नगर निगम अध्यक्ष सरकारी गाड़ी का भी मनमाने ढंग से उपयोग कर रहे हैं।

Related Topics

Latest News