अमहिया गोलीकांड अपडेट : दोपहर तक आरोपी के घर पर चलेगा मामा का बुलडोजर, अवैध संपत्ति की जांच जारी; 4 आरोपी गिरफ्तार, अन्य अभी भी फरार

 
fhh

Rewa Amahiya Golikand Update : रीवा शहर के अमहिया मोहल्ले में दोस्त की गोली मारकर हत्या करने वाले चार शातिर अपराधी गिरफ्तार हो गए है। पुलिस के मुताबिक 5 दिन पूर्व 10 दोस्तों ने मिलकर एक साथी को अपने घर बुलाया। इसके बाद पुरानी रंजिश को लेकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आधी रात कई घंटे तक घायल को इलाज कराने के लिए शातिर दोस्त एक हॉस्पिटल से दूसरे हॉस्पिटल का चक्कर लगाते रहे।

hgh

जब कहीं उपचार नहीं मिला तो संजय गांधी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे। इसी बीच घायल की मौत हो गई थी। हत्या के बाद परिजनों ने दिनभर अस्पताल के सामने बवाल मचाया। प्रदर्शन कारियों की मांग थी कि सभी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्जकर तत्काल गिरफ्तारी की जाए। साथ ही मुख्य आरोपी का घर गिरे। अंतत: पुलिस ने हत्या का प्रकरण कायम कर क्रमश आरोपियों को पकड़ रही है।

hgh

बता दें कि लगातार उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी शिवराज सरकार आरोपियों के घर को लगातार जमींदोज कर रही है जहां अपराधियों के ऊपर खौफ पैदा है। बावजूद भी अपराधी अपनी वारदात के अंजाम पर लगा नहीं लगा रहे हैं। बता दें कि 5 दिन पूर्व अमहिया में सुमित सिंह परिहार नाम के युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साहिल मिश्रा नाम के युवक को पुरानी रंजिश के चलते दगाबाजी करके घर में बुलाकर दोस्तों के साथ मिलकर गोली मार दी थी। खैर अभी तक इस पूरे मामले से पुलिस ने पर्दा नहीं उठाया है, इस मामले में अभी भी कई आरोपी फरार है। वही आज दोपहर तक प्रशासन द्वारा आरोपी के अवैध निर्माण के हिस्से को जमींदोज कर दिया जाएगा। वहीं अन्य अवैध संपत्ति की लगातार जांच जारी है निगम प्रशासन ने एक नोटिस चस्पा की थी जिस पर मकान मालिक द्वारा कोई दस्तावेज उपलब्ध ना करवा पाने पर आज मकान के अवैध हिस्से को  जमींदोज कर दिया जाएगा। शहर के अंदर लगातार पुलिस द्वारा जगह जगह लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। कई आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है अब देखना यह है कि आखिर कब तक बचे हुए अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बचते हैं।

ये है मामला

अमहिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि 17 जुलाई की रात करीब 11.13 बजे सुमित सिंह परिहार के कहने पर 10 दोस्त एकत्र हुए। इसके बाद कुछ साथी छल पूर्वक विशाल मिश्रा पुत्र उपेन्द्र मिश्रा 20 वर्ष निवासी अमिलिकी थाना गोविन्दगढ़ हाल बिछिया को बुलाए। झांसा देकर मृतक को सुमित सिंह परिहार के अमहिया स्थित आवास पर ले गए। वहां नास्ता आदि किए।

इसके बाद भरोसा जीत कर छत गए। पुरानी रंजिश को लेकर पहले मारपीट किए। फि पेट में सटाकर गोली मार दी। पिस्टल की गोली धंसते ही युवक की हालत नाजुक हो गई। देखते ही देखते युवक ने दम तोड़ दिया। दावा है कि हत्या के बाद आरोपियों के करीबियों ने घर से खून को साफ किया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। जिससे पुलिस आरोपियों को चिहिन्त न कर पाए।

ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्ष सिंह पुत्र विनय सिंह 20 वर्ष निवासी पीटीएस रोड श्रेया पेट्रोल पंप के बगल में व्यंकट बटालियन, शरद मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा 21 वर्ष निवासी अग्रवाल नर्सिग होम के पीछे गली नंबर 3 खुटेही थाना विश्वविद्यालय, निखिल सिंह पुत्र भूपेन्द्र सिंह 21 वर्ष निवासी बरेही थाना रामपुर कर्चुलियान हाल कोष्टा सहित एक अन्य अफराधी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

यह भी पढ़ें : रीवा अमहिया गोलीकांड अपडेट : तीन आरोपी न्यायालय में पेश कर भेजें गए जेल, 8 फरार आरोपियों की तलाश जारी

यह भी पढ़ें : अमहिया गोलीकांड अपडेट : 10 आरोपी नामजद, तीन आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी सहित अन्य फरार, घर पर आज चल सकता है मामा का बुलडोजर

Related Topics

Latest News