Anshika Mishra Topper In Rewa : प्रदेश में गणित विज्ञान समूह से अंशिका ने अर्जित किया पहला स्थान तो स्नेहा ने दूसरा स्थान

 
vs

Anshika Mishra Topper In Rewa : माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा बुधवार को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया है। जिसमें शिक्षा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली अंशिका मिश्रा ने प्रदेश में गणित विज्ञान समूह में पहला स्थान अर्जित किया है। अंशिका मिश्रा को 500 के पूर्णांक में कुल 493 अंक प्राप्त हुए हैं।

10 घंटे पढ़ाई करती थी परीक्षा के समय करीब 16 घंटे पढ़ाई की
रीवा न्यूज़ मीडिया से बातचीत करती हुई अंशिका मिश्रा बताती है कि उनके पिता पिता ज्ञानेंद्र मिश्रा पेशे से किसान है। जबकि मां हाउसवाइफ है। उन्होंने अपने सफलता के पीछे बताया कि वह तकरीबन 10 घंटे पढ़ाई करती थी परीक्षा के समय उन्होंने करीब 16 घंटे पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात का पता था कि प्रदेश के टॉप टेन की सूची में उनका नाम जरूर होगा लेकिन इस बात पर उन्हें विश्वास नहीं था कि वह टॉप कर जाएंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता हुआ शिक्षकों को दिया है।

दसवीं की स्नेहा पटेल ने अर्जित किया दूसरा स्थान
दसवीं में स्नेहा पटेल ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर सब को चौका दिया है। जिन्होंने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। स्नेहा के स्कूल और परिवार के बीच खुशी का माहौल है। स्नेहा सिंह पटेल जनता कॉलेज के पास की रहने वाली हैं। स्नेहा के पिता धीरमणि पटेल पेशे से एडवोकेट हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। मां सुशीला पटेल गृहणी हैं। स्नेहा ने संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। वे रीवा के संजय नगर में स्थित इंडियन एक्सीलेंस स्कूल में पढ़ रही हैं।

नौ घंटे की कड़ी मेहनत ने दिलाई सफलता
अंशिका की कड़ी मेहनत ने ही आज उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। पिता ज्ञानेंद्र मिश्रा की आर्थिक स्थिति भी अंशिका की पढ़ाई की रुकावट नहीं बनी और बिना किसी ट्यूशन के ही  प्रतिदिन नौ घंटे की पढ़ाई करते हुए कड़ा परिश्रम कर के अंशिका ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अंशिका ने मैथ स्ट्रीम में 500 में से 493 अंक प्राप्त किए हैं। 98.6 प्रतिशत अर्जित करके प्रदेश भर प्रथम स्थान अर्जित करके अपना नाम रोशन किया है।

Related Topics

Latest News