REWA : सड़क दुर्घटना में सेना के जवान की मौत,पत्नी ने एक दिन पहले बेटे को दिया था जन्म : गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार

 
ffhfh

रीवा जिले के समान थाना अंतर्गत एक सेना के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आर्मी जवान की पत्नी ने एक दिन पहले बेटे का जन्म दिया। ऐसे में वह प्रयागराज स्थित यूनिट से आए। दूसरे दिन गांव से अस्पताल आते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस की मदद से तुरंत संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आधी रात उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़े : शहडोल से रीवा आ रही दादू एंड संस कंपनी की बस आनियंत्रित होकर पलटी,  12 यात्रियों को आई चोटें

गुढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि एक दिन पहले सनी पटेल पुत्र समय लाल 30 वर्ष निवासी बदवार सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। वह प्रयागराज स्थित आर्मी की यूनिट में तैनात है। उनकी पत्नी समान तिराहे के पास निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दी थी। वह खाना पहुंचाने जा रहे थे। तभी दुर्घटना एक वाहन ने ठोकर मार दी। जिनकी अस्पताल पहुंचने पर जान चली गई।

vnnb

नम आंखाें से दी गई विदाई
रविवार की दोपहर बदवार स्थित गांव में प्रयागराज से आर्मी ऑफिसर आए। उन्होंने सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। जिला प्रशासन की ओर से गुढ़ तहसीलदार तेजपति सिंह और थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय पहुंचे। सभी अफसरों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार किया गया।

Related Topics

Latest News