Apsu Rewa में इन पदों की भर्ती के लिए आई बड़ी अपडेट, एक क्लिक में पढ़िए पूरी जानकारी

 
image

REWA APSU UPDATE : रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में नियमित तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति होनी है। करीब 32 वर्ष बाद विश्वविद्यालय में यह नियुक्ति प्रक्रिया होने जा रही है, जिसमें फिलहाल पेंच फंस गया है। विश्वविद्यालय ने कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए तैयार रोस्टर में दिव्यांगों और महिलाओं के लिए आरक्षण तैयार नहीं किया था, जिस पर अभी विश्वविद्यालय के जिम्मेदारों की नजर पड़ी। लिहाजा अब रोस्टर में दिव्यांगों व महिलाओं की जगह आरक्षित करने की कार्यवाही चल रही है, इसके बाद अगले महीने तक विश्वविद्यालय नियुक्ति आवेदन संबंधी सूचना जारी कर सकता है। अनुमानित 116 पदों को भरने यह प्रक्रिया आरम्भ होनी है। यदि समय पर यह नियुक्ति प्रक्रिया सम्पन्न हो जाती है तो विश्वविद्यालय को एक बड़ी राहत मिलेगी।

ALOS READ : TRS कॉलेज के छात्र की पुरानी रंजिश के चलते चाकू से गोदकर हत्या, आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में आखिरी बार वर्ष 1989 में नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया सम्पन्न हुई थी। इसके बाद वर्ष 2016 में बैकलॉग के पदों पर भर्ती हुई। इस अवधि में सामान्य पदों को न भरने पर विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की बेहद कमी हो गई, जिसके चलते छात्रों के काम आये दिन विश्वविद्यालय में प्रभावित होते आ रहे हैं। हालांकि कर्मचारियों की कमी से निपटने विश्वविद्यालय वैकल्पिक रास्ता निकालता रहा है परंतु इससे विश्वविद्यालय कार्यप्रणाली में कोई बड़ा सुधार नहीं आया। अब नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति होने पर विश्वविद्यालय की कार्य गुणवत्ता कुछ बेहतर हो सकती है।

ALOS READ : REWA में वर्चस्‍व बनाने युवक की चाकू मारकर कर दी हत्‍या : 6 आरोपित गिरफ्तार

मप्र शासन की अनुमति से हो रही कार्यवाही
बताते हैं कि विश्वविद्यालय ने 32 वर्ष पूर्व जब नियमित नियुक्ति की थी, उसके बाद 1990 में मप्र शासन ने विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की शक्तियां कम कर दी। लिहाजा विश्वविद्यालय अपने स्तर पर कोई नियमित नियुक्ति नहीं कर पाया। अब मप्र शासन की अनुमति मिलने पर विश्वविद्यालय उक्त नियुक्ति कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है।

ALOS READ : Rewa Medical College के नए डीन बने डॉ. मनोज इंदुरकर, देवेश सरस्वत को हटाया : तीन विधायकों ने डीन पर लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप

इन पदों पर होनी है भर्ती

जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय में पुस्तकालय सहायक वर्ग-1, 2, उप पुस्तकालयाध्यक्ष, सहायक गं्रथपाल, सर्वेक्षण अधिकारी, प्रोग्रामर, पीटीआई, टेलीफोन ऑपरेटर, उपयंत्री, शोध सहायक, चौकीदार, भृत्य आदि पदों पर भर्ती होनी है। सबसे ज्यादा 41 कार्य सहायक के पदों पर विश्वविद्यालय में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।

Related Topics

Latest News