REWA में अंधी हत्या का हुआ खुलासा : मां को प्रेमी के साथ बेटे ने आपत्तिजनक हालत में देखा, राज खुला सभी रह गए दंग :  नहर में मिली लाश

 
fdggf

REWA NEWS : रीवा में एक बेटे ने जब अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो पिता के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि तीन दिन पहले बैकुंठपुर में हुई युवक की अंधी हत्या का राज जब खुला तो उसे जानकर सभी दंग रह गए। घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि महिला का पति और मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी लगातार तलाश की जा रही है।

पुलिस ने हत्या के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि उपेंद्र पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी कसिहाई थाना बैकुंठपुर खेत में मोटर बंद करने का कारण बता कर अपने घर से निकला था। जिसके बाद से ही वह लगातार लापता चल रहा था। लापता होने के तीन दिनों बाद गांव के पास नहर से उसका शव बरामद हुआ था। जिसकी हत्या कर उसे पानी में फेंका गया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आक्रोशित होकर चक्का जाम भी किया था। जिसके बाद पूरे मामले का पता लगाने के लिए रीवा एसपी विवेक सिंह ने थाना प्रभारी विजय सिंह,उपनिरीक्षक कन्हैया बघेल और मृगेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की थी। जिन्होंने पूरे मामले की तह तक जाकर छानबीन की तो युवक के एक महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात सामने आई।

जिसके बाद जब पुलिस ने शक के आधार पर आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या का खौफनाक सच सामने आ गया। यह भी पता चला कि मृतक युवक का महिला के साथ प्रेम प्रसंग काफी समय से था और मृतक युवक अक्सर रात को महिला से मिलने उसके घर जाया करता था। जहां नाबालिग बेटे ने जब मृतक युवक को मां के साथ रंगे हाथों पकड़ा तो उसकी बेदम पिटाई की और आरोपियों ने मिलकर शव को नहर में लाकर फेंक दिया।

पुलिस ने पूरे मामले में सुशील साहू उम्र 19 वर्ष,करुणा देवी साहू उम्र 38 वर्ष,राजेंद्र साहू 32 वर्ष,पवन साहू 21 वर्ष सहित नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। जहां सभी आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी सुखीनंदन साहू अभी भी फरार है।

Related Topics

Latest News