REWA में युवक को गोली मारकर हत्या करने का मामला, अस्थियों में तलाशे जाएंगे गोली के खोखे

 
affdf

Rewa News : रीवा में गोली मारकर व्यक्ति की हत्या के मामले में पोस्टमॉर्टम के दौरान गोली बरामद नहीं की जा सकी है। इसलिए पुलिस अब परिजनों की अनुमति लेकर अस्थियों में गोली खोजने का काम करेगी। ताकि उसे साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया जा सके। पूरा मामला रीवा के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकहाई गांव का है। जहां 3 और 4 मई की दरमियानी रात दो गुटों में हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि मृतक राम शिरोमणि मांझी का नाती गांव के ही पटेल परिवार के यहां ट्रैक्टर चलाता था। रात में ट्रैक्टर चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद मृतक के नाती के साथ मारपीट की गई। जिसकी सूचना उसके परिजनों को मिली तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई।

विवाद के बीच एक व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली राम शिरोमणि मांझी के सीने में जा लगी। पूरे मामले में पुलिस ने दिलीप पटेल और रिंकू पटेल को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी अनिल पटेल चोटिल है। जिसका इलाज किया जा रहा है। गोली पोस्टमॉर्टम के दौरान निकाल ली जाती है। लेकिन इस मामले में गोली शरीर की काफी गहराई में थी। जिस वजह से निकाली नहीं जा सकी है। अगर परिजन अनुमति देंगे तो साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत करने के लिए अस्थियों से गोली बरामद की जाएगी।

Related Topics

Latest News