REWA : अनाधिकृत वाहन पार्किंग का मामला : समान नाका ओवरब्रिज पर खड़े होते हैं फोरव्हीलर वाहन, नहीं हो रही कार्यवाही

 
image

रीवा। ओवरब्रिज (overbridge) पर अनाधिकृत रूप से वाहन पार्किंग मुसीबत बन गई है। दोनों ओर फोरव्हीलर वाहन खड़े हो जाते है जिसकी वजह से जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। घंटो लोगों को जाम से जूझने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ऐसा ही नजारा बुधवार की दोपहर देखने को मिला।

दोपहर लगा हुआ था जाम
दोपहर करीब ढाई बजे यहां पर सड़क के दोनों ओर दर्जन भर फोरव्हीलर वाहन (four wheeler vehicle) खड़े हो गए थे। बेहतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा कर लोग घायल हो गए जिससे ओवरब्रिज में जाम लग गया। ब्रिज के ऊपर और सिरमौर चौराहा तरफ से आने वाले मार्ग में काफी संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे। इस दौरान वहां गुजर रहा एक पुलिस का वाहन भी जाम में फंस गया था जो काफी देर तक सायरन बजाता रहा लेकिन कोई भी वाहन रास्ते से नहीं हटा था। करीब घंटे भर तक यहां जाम की स्थिति निर्मित रही। उसके बाद जब लोगों ने अपने फोरव्हीलर वाहन हटाए तो स्थिति सामान्य हुई। यह स्थिति ओवरब्रिज में आए दिन देखने को मिल जाती है। लोगों ने ओवरब्रिज को वाहन पार्किंग (vehicle parking) का जरिया बना लिया है।

आए दिन उत्पन्न होती है स्थिति
अपने फोरव्हीलर वाहनों को ओवरब्रिज में खड़ा करके लोग गायब हो जाते है जिससे वहां से निकलने वाले वाहनों को जगह नहीं मिलती है और वहां जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। यातायात पुलिस द्वारा यहां कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसके चलते यह समस्या आए दिन बनी है। स्कूल की छुट्टी होने पर तो समस्या काफी गंभीर हो जाती है। जिस तरह से पुलिस द्वारा इसे नजरअंदाज किया जा रहा है उससे शीघ्र समस्या दूर होती नजर नहीं आ रही है।

न्यू बस स्टैण्ड के सामने भी रहती है जाम की स्थिति
समान तिराहे में न्यू बस स्टैण्ड (new bus stand) के सामने भी जाम की स्थिति निर्मित रहती है। बस स्टैण्ड से निकलने के बाद वाहन सड़क में खड़े होकर सवारियां भरने का इंतजार करते है। कई बार ओवरब्रिज के नीचे खड़ा कर लेते है तो कभी मुख्य मार्ग में खड़ा होते है। ऐसे में अक्सर यहां जाम की स्थिति निर्मित होती है। एक बस के निकलने पर पांच से दस मिनट तक के लिए जाम लग जाता है।

Related Topics

Latest News