रीवा में सीएम का दौरा: दिव्यगवां महाविद्यालय भवन का लोकार्पण और विशाल जनसभा 4 मई को

 
dff

रीवा। 4 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा आ सकते हैं। सीएम जवा तहसील के ग्राम दिव्यगवां स्थित शासकीय महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे अउ विशाल आमसभा के जरिये जनता से सीधा संवाद करेंगे। सीएम के दौरे के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, कलेक्टर प्रतिभा पाल अउ पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह खुद मौके पर पहुंच के हेलीपैड, सभा स्थल अउ महाविद्यालय भवन का निरीक्षण किहिन।

कलेक्टर के निर्देश — बैठने, पानी अउ सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था हो
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने साफ कहिन कि सीएम की सभा में भारी भीड़ जुटेगी। जनता के बैठने की सेक्टरवार व्यवस्था बनाओ। हर सेक्टर में पेयजल, टेंट अउ मेडिकल की टीम तैनात रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करो। वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित रहै। मंच पर सिर्फ सूची में नाम वाले लोग ही चढ़ें। साउंड सिस्टम अउ मंच की साज-सज्जा समय से मुकम्मल हो।

rtt

अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
मौके पर जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, एएसपी विवेक लाल, एसडीओपी उदित मिश्रा, एसडीएम पीयूष भट्ट समेत भारी संख्या में प्रशासनिक अउ पुलिस अमला तैनात रहा।
सीएम के इस दौरे को रीवा संभाग में सियासी तौर पर भी खासा अहम मानल जात है।

Related Topics

Latest News