Collector pratibha pal का आदेश : सुबह 8 से 12:30 तक लगेंगी सभी स्कूले,आदेश जारी

 
IMAGE

REWA NEWS : रीवा जिले में शहर से लेकर गांव तक भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अलर्ट के बाद राज्य शासन द्वारा सभी कलेक्टरों को आदेश दिए गए है। ऐसे में रीवा कलेक्टर ने स्कूलों के समय परिवर्तित करने का पत्र 19 अप्रैल को जारी किया है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि विंध्य क्षेत्र में वर्तमान समय पर रोजाना तापमान में वृद्धि हो रही है। जिससे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को खतरा है।

IMAGE

जिससे गर्मी से बचाव के लिए जिलभर में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का समय परिवर्तित कर सुबह 8 बजे से 12.30 बजे तक निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का संचालन पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यथावत रहेगा।

दोपहर में सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
आलम है कि दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। धूप से बचने के लिए शहर वासी अपने अपने घरों में कैद रहते है। वही लोग घर से बाहर निकलते है, जिनको जरूरी कार्य होता है। सड़क पर दिखने वाले लोग तौलिया व गमझे का उपयोग करते है। वहीं दूसरी तरफ समर सीजन को देखते हुए सड़क के किनारे ठेले में शिकंजी व नीबू पानी, गन्ने के रस की डिमांड बढ़ गई है।

Related Topics

Latest News