MCU में प्रतिभा 2023 का रंगारंग समापन : कैंपस में बिताए यादगार पल सुनहरे अक्षरों में दर्ज होंगे; प्रभारी सूर्य प्रकाश

 
IMAGE

रीवा। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) के रीवा परिसर में गुरुवार को चार दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक आयोजन प्रतिभा 2023 का समापन हुआ। आखिरी दिन नृत्य और अभिनय कला के नाम रहा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। अपने भावुक संबोधन में अकादमिक प्रभारी सूर्य प्रकाश ने कहा कि एमसीयू की नजरों में आप सब भी विजेता हैं।

IMAGE

उन्होंने कहा कि आप सबके जीवन की किताब में कैंपस में बिताये यादगार पल सुनहरे अक्षरों में दर्ज होंगे, प्रतिभा उसकी महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यक्रम के अंतिम दिन संयोजक, एकल गायन भारतीय तान्या गुप्ता ने बताया कि 18 प्रतिभागियों, संयोजक एकल नृत्य आलोक पांडे ने बताया कि 17 प्रतिभागियों और संयोजक एकल अभिनय हर्ष तोमर ने बताया कि 6 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में पंकज मिश्रा, नृत्य कला विशेषज्ञ निमिषा शुक्ला एवं सुनयना अग्रवाल, भारतीय संगीत विशेषज्ञ शशि पांडे एवं रमाशंकर प्रमोद और वरिष्ठ रंगकर्मी सुधीर सिंह एवं राजेंद्र सोनी मौजूद रहे।

विजेताओं को किया गया सम्मानित
प्रतिभा 2023 की प्रतियोगिताओं में क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान रंगोली में मुस्कान गुप्ता, खुशबू पाठक और अंकिता कुशवाहा को मिला। वेबसाइट डिजाइन में क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान रामेश्वर मिश्रा, रोशन मिश्रा और विक्रांत साकेत को मिला। पोस्टर मेकिंग में क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान अनामिका सेन,  मुस्कान गुप्ता एवं खुशबू पाठक को मिला।

कोलाज मेकिंग में क्रमशः पहला स्थान जितेंद्र साकेत, दूसरा स्थान संयुक्त रूप से खुशबू पाठक और शुभांगी द्विवेदी एवं तीसरा स्थान निवेदिता सिंह को मिला। पावर पॉइन्ट में क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान रामेश्वर मिश्रा, विक्रान्त साकेत और नेहा शुक्ला को मिला। कार्टून निर्माण में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान क्रमशः खुशबू पाठक, मुस्कान गुप्ता और निवेदिता सिंह को मिला। तात्कालिक भाषण में क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान साक्षी त्रिपाठी, उत्कर्ष मिश्रा और आयुष आनंद को मिला। स्वरचित काव्यपाठ में क्रमशः पहला व दूसरा स्थान आदर्श चौबे, नीतेश झा को मिला। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से खुशबू पाठक और अंकुर अग्निहोत्री रहें।

Related Topics

Latest News