REWA में गर्भवती महिलाओं में बढे डाइबिटीज और हाइपर टेंशन के मामले, प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक महिलाएं ग्रसित

 
cvbvb

REWA NEWS : गर्भवती महिलाओं में हाइपर टेंशन और डायबिटीज के मामले काफी बढ़ गए हैं। बात अगर रीवा के संजय गांधी अस्पताल की करें तो संजय गांधी अस्पताल पहुंचने वाली करीब 20 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं में इसकी शिकायत मिल रही है। अस्पताल के ताजा आंकड़े के अनुसार प्रतिदिन औसतन 25 महिलाओं की डिलेवरी की जा रही है। जिसमें से 2 से 3 महिलाएं डायबिटीज और आधा दर्जन से अधिक महिलाएं हाइपर टेंशन की बीमारी से ग्रसित पाई जा रही हैं।

अस्पताल के अधीक्षक राहुल मिश्रा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो जिसके लिए अलग से एक काउंटर भी जिला अस्पताल में बनाया गया है। जिसमें महिलाओं के बीपी-शुगर से लेकर सभी तरह की जांच भी की जा रही हैं। अस्पताल के अधीक्षक ने संख्या बढ़ने के पीछे एक प्रमुख कारण यह भी बताया कि पहले इसको लेकर जागरूकता की कमी थी। अब जागरूकता बढ़ी है इसलिए जांच भी ज्यादा हो रही है और समय पर बीमारी का पता भी चल पा रहा है।

डॉक्टरों की मानें तो महिलाओं को अपनी हेल्थ का ध्यान रखते हुए समय पर भोजन लेना चाहिए और मानसिक तनाव से भी दूर रहना चाहिए। बताया गया कि बढ़ते आंकड़ों के पीछे गर्भावस्था के दौरान सही ढंग से खानपान ना होना इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। बाद में इन महिलाओं को डिलीवरी के समय काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। गर्भावस्था के समय मानसिक तनाव और खानपान पर ध्यान नहीं देने की वजह से महिलाओं में यह प्रॉब्लम होती है। कई बार डायबिटीज का असर नवजात शिशुओं में भी देखा जाता है जिससे बच्चा कमजोर या बीमारी से ग्रसित हो सकता है।

Related Topics

Latest News