पूर्व नेता प्रतिपक्ष और लोकसभा प्रभारी अल्प प्रवास पर पहुंचें रीवा : बोले- भ्रष्टचार में छूट मिलने और जेल जाने के डर से ये लोग भाजपा में होते है शामिल

 
DFGDG

REWA NEWS : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी गोविंद सिंह आज अल्प प्रवास पर रीवा पहुंचें। जहां दोनों ने कांग्रेस नेता सुखेंद्र सिंह के कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जहां लोकसभा प्रभारी गोविंद सिंह ने कहा की कांग्रेस पार्टी की स्थिति मजबूत है।

GHGH

कुछ लोग राजनीति में स्वार्थ के लिए आते हैं। भ्रष्टचार में छूट मिलने और जेल जाने के डर से यही लोग भाजपा में शामिल हो जाते हैं। भाजपा में जाकर इनके सारे अपराध समाप्त हो जाते हैं।उन्होनें कहा की पार्टी के कार्यकर्ता मजबूत हैं और भाजपा के सांसद ने दस वर्षो में क्षेत्र के लिए कुछ नही किया है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा की कांग्रेस की रणनीति पूरी तरह से साफ है। हर हाल में पार्टी को चुनाव जीतना है। इस बार भाजपा के सांसद को हरा कर कांग्रेस का सांसद बनेगा। उन्होंने कहा कि किसी के जाने से पार्टी को नुकसान नही होता। लेकिन जाने वालो को सोचना होगा की वहां उनकी क्या अहमियत होगी। उन्होनें कहा की ठेकेदार प्रवत्ति के लोग ही पार्टी छोड़कर जा रहे है जो सच्चा कांग्रेसी है वो कभी नही जाएगा।

Related Topics

Latest News