Rewa News : डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल के करीबी पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता को भाजपा जिला अध्यक्ष की सौंपी कमान

पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता को भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इसके पहले डा. अजय सिंह पटेल भाजपा के जिला अध्यक्ष थे। वे वर्ष 2020 में अध्यक्ष बनाए गए थे। उनका कार्यकाल लगभग साढ़े चार साल का रहा। एक पखवाड़े से अध्यक्ष पद को लेकर चल रही उठा-पटक बुधवार की शाम से खत्म हो गई। अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार थे।
वीरेन्द्र गुप्ता संगठन के विभिन्न पदों में काम कर चुके हैं। वे संगठन की पसंद भी रहे। वर्ष 2004 में रीवा नगर निगम के महापौर बने। उनका कार्यकाल वर्ष 2010 तक रहा। श्री गुप्ता को अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने विंध्य में वैश्य समाज को साधने का काम किया है। वे रीवा शहर के मच्छरदानी वाली गली घोघर के निवासी हैं। अभी 11 जनवरी 2025 को 60 वर्ष की उम्र पूरी की है।
राजनीतिक जीवन के शुरूआती दिनों में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व बाल स्वयंसेवक संघ के अलावा बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद में काम किया है। वर्ष 1980 में भाजपा स्थानीय समिति के सदस्य अध्यक्ष बने। अध्यक्ष बनने के बाद श्री गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा, सांसद जनार्दन मिश्रा एवं सभी भाजपा विधायकों का आभार व्यक्त किया है।
लक्ष्य
• भाजपा को जिले में मजबूत बनाना और सभी छह सीटों में अगले विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करना है।
• भाजपा के नारा के अनुसार बूथ मजबूत, सब मजबूत इस पर कार्य करना।
• भाजपा के कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना
चुनौती
• देश की जनता भाजपा पर अटूट विश्वास करती है। उस भरोसे को बनाए रखना।
• भाजपा का कार्यकर्ता भारत माता को परम वैभव पर ले जाने के लिए हर समय कार्यरत रहता है। उसी को बनाए रखना है।
इन पदों में काम किया
• वर्ष 1989 में जिला मंत्री भाजपा
• 1990 में नगर मंत्री भाजपा
• 1993 में नगर महामंत्री भाजपा
• 1998 में जिला अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ
• 2001 में जिला मंत्री भाजपा रीवा
• 2003 में नगर अध्यक्ष भाजपा
• 2004 में रीवा महापौर
• 2010 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष
• 2011 में प्रदेश सह संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ
• 2012 में प्रदेश मंत्री भाजपा
• 2015 से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
• 2020 से जबलपुर महानगर का संगठन जिला प्रभारी
• लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के संयोजक भी रहे।
इन लोगों ने जताया हर्ष
वीरेन्द्र गुप्ता के अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश्वर सिंह, विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, राजेन्द्र ताम्रकार, रमेश गर्ग, मऊगंज जिला अध्यक्ष डा. राजेन्द्र मिश्रा, ननि अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय, माया सिंह, प्रबोध ब्यास, नारायण मिश्रा, राजगोपाल चारी, योगेन्द्र शुक्ला, विभा पटेल, दीनानाथ वर्मा, महेश ठारवानी, शेखर सचदेवा, विवेक पाण्डेय शास्त्री, दीपक मिश्रा, वैद्य ओमप्रकाश पसारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।