आज REWA में UP के पूर्व CM अखिलेश यादव : सिरमौर में जनसभा को करेंगे संबोधित

 
image

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वे रीवा के सिरमौर में सभा को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव में यहां से सपा ने लक्ष्मण तिवारी को उम्मीदवार बनाया है।

सिरमौर से बहुजन समाज पार्टी ने रिटायर्ड DSP वीडी पांडे, आम आदमी पार्टी ने सरिता पांडे को प्रत्याशी घोषित किया है। वर्तमान में यहां BJP से दिव्यराज सिंह विधायक हैं। BJP और कांग्रेस की ओर से इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं।

उमा भारती की पार्टी से विधायक रह चुके हैं तिवारी
सपा उम्मीदवार तिवारी 2008 के विधानसभा चुनाव में मऊगंज से विधायक चुने गए थे। यह चुनाव उन्होंने उमा भारती की पार्टी भारती जनशक्ति पार्टी के टिकट पर लड़ा था। 2013 में भाजपा से चुनाव लड़े। कांग्रेस के सुखेंद्र सिंह बन्ना से हार गए। 2018 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया। तब निर्दलीय लड़कर 10 हजार वोट पाए।

Related Topics

Latest News