REWA में दन दना कर चली चार राउंड गोली : भाभी के आशिक पर लगा आरोप, संदेहियों की पहचान के बाद तलाश शुरू

 
bbb

रीवा के गोरगांव गांव में शनिवार को गोली चल गई। एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि रायपुर कर्चुलियान थाना अंतर्गत प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद में गोली चलने की घटना हुई है। संदेहियों की पहचान कर ली गई है जिन्हें तलाशा जा रहा है।

जिस व्यक्ति पर हमला होने की बात सामने आई है। उसका आरोप है कि उस पर गोली उसके भाभी के आशिक ने चलवाई है। देवेंद्र पटेल का कहना है कि चार राउंड फायर हुआ था। जिसमें से तीन राउंड हवाई फायर थे। जबकि एक गोली उसे लगी है।

हलांकि पूरा मामला अभी संदेहास्पद है। क्योंकि खोखा सहित गोली युवक के सिर के पीछे फंसी मिली है। गोली लगने के बाद भी युवक को बिल्कुल मामूली सी चोटे आई हैं। जहां युवक खुद चलकर अपने मेडिकल के लिए पहुंचा। इसलिए पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। जांच पूरी हो जाने पर पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।

गोरगांव गांव घटना अपडेट 19/05/2024 : 3;46 PM

रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के गोरगांव में दिनदहाड़े गोली कांड में कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी आशीष नामदेव को किया गया गिरफ्तार पारिवारिक विवाद में भाभी ने प्रेमी को बुलवाकर देवर पर चलवाई थी तीन राउंड गोली आरोपी से पूछताछ जारी.

Related Topics

Latest News