REWA में संजय गांधी अस्पताल के नाम की सील लगाकर फ्रॉड : फर्जी बेवसाइट से जारी हो रहे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, FIR दर्ज

 
image

रीवा में जीएमएच व एसजीएमएच के नाम पर फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हो रहे है। पुलिस के मुताबिक संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल के नाम की सील लगाकर फ्रॉड किया जा रहा था। हाल ही में तीन केस सामने आए है। फर्जीवाड़ा मिलने पर सीएमओ ने अहमिया थाने में FIR दर्ज हुई। ऐसे में अपराध क्रमांक 256/2023 आईपीसी की धारा 419, 420, 468, एवं 66 सी 66 डी आईटी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी DR. अलख प्रकाश पुत्र अवध बिहारी 42 वर्ष प्रभारी अधिकारी आकस्मिक चिकित्सा विभाग 1 जुलाई को शिकायती आवेदन लेकर अमहिया थाने पहुंचे। कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा संजय गांधी अस्पताल के नाम की फर्जी बेवसाइट बना लिया है। साथ ही संस्था की सील बनाकर फेक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर रहा हैं। हाल ही में कुछ फर्जी प्रमाण पत्र देखने के बाद रिपोर्ट करने आया हूं।

ये है अधिकृत वेबसाइट
DR. प्रकाश ने कहा कि जन्म एवं मृत्यओं के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सरकार की बेबसाइट www.crsorgi.gov.in के अंतर्गत Registered Id-MP90516RE के जरिए हमारी संस्था जन्म मृत्यू रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1969 की धारा 12/17 और मप्र जन्म रजिस्ट्रीकरण नियम 1999 के नियम 8/13 के तहत अधिकृत है। संस्था में डॉ. अतुल सिंह रजिस्ट्रार संजय गांधी अस्पताल अधिकृत हस्ताक्षर रहता हैं।

रामधीन सिंह के केस से अलर्ट हुआ प्रबंधन
बताया कि 20 अप्रैल को 12.30 बजे मृतक रामाधीन सिहं गोंड पुत्र छोटेलाल निवासी कन्हैया तहसील हनुमना के मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी मांगी। तब मृत्यु प्रमाण पत्र में अंकित पंजीकरण संख्या/ Registration no. D-2022: 9-90347-009803 पर मिलान करने पर हमारी संस्था द्वारा रजिस्टर्ड आईडी के जरिये मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होना पाया गया। तब पता चला कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है।

Related Topics

Latest News