Rewa की सड़कों पर निकाली गई भव्य जगन्नाथ यात्रा : पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया जगह-जगह यात्रा का स्वागत

 
vbgh

रविवार शाम रीवा की सड़कों पर भव्य जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। रात में जगमग रंग-बिरंगी रोशनी और गाने की धुन पर यात्रा की धूम देखने को मिली। यात्रा पहले लक्ष्मण बाग मंदिर से चलकर किला पहुंची। जिसके बाद शहर के भ्रमण पर निकली। भगवान जगन्नाथ की यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। यात्रा बिछिया,किला,पीटीएस,नया बस स्टैंड,सिरमौर चौराहा,कॉलेज चौराहा और शिल्पी प्लाजा होते हुए आगे बढ़ती गई। बताया गया कि हर साल हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है।

रथ यात्रा को लेकर जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात रहा

रथ यात्रा को लेकर जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात रहा

रथ यात्रा के लिए भगवान जगन्नाथ स्वामी बलभ्रद और बहन सुभद्रा की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जिन्हें पूरे-विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ रथ में सवार किया गया। शहर में जगह-जगह पर जगन्नाथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। रथ में बैठे पुरोहित लोगों को प्रसाद बांटते गए।

लक्ष्मण बाग मंदिर में भगवान जगन्नाथ को पूरे विधि-विधान के साथ रथ पर सवार कर पूजन किया गया

लक्ष्मण बाग मंदिर में भगवान जगन्नाथ को पूरे विधि-विधान के साथ रथ पर सवार कर पूजन किया गया

पुजारी ने बताया कि मान्यता है कि भगवान आषाढ़ मास में भगवान बीमार हो गए थे। जिनका आयुर्वेदिक औषधियों से इलाज किया गया। फिर 15 दिन बाद भगवान स्वस्थ्य होकर आज शहर भ्रमण पर निकले हैं। परंपरा के अनुसार शहर में हर साल रथयात्रा निकाली जाती है। जिसे लेकर लोग काफी उत्साहित रहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Related Topics

Latest News