Rewa से कुम्भ के लिए पांचवें शाही स्नान करने जा रहें तो जरूर पढ़िए ये काम की खबर, नहीं तो पड़ सकते है मुसीबत में ....

 
fedgg

रीवा-प्रयागराज मार्ग पर रविवार को 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। महाकुंभ के लिए प्रयाग जा रहे श्रद्धालु एक बार फिर जाम में फंस गए हैं। सुबह से ही इस रूट पर वाहनों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। रविवार को छुट्टी होने से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग रही है।

प्रशासन और पुलिस के जवान व अधिकारी भी व्यवस्था बनाने के लिए सड़कों पर उतर गए हैं। गंगेव और चाकघाट में पॉइंट्स बनाए स्टॉप प्वाइंट बनाए गए हैं। मौके पर एडिशनल एसपी विवेक लाल और एडिशनल एसपी अनिल सोनकर मौजूद हैं। इसके अलावा एसपी विवेक सिंह और कलेक्टर प्रतिभा पाल भी शनिवार को मौके पर पहुंचीं थी।

रविवार को मनगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति अनाउंस करते नजर-
प्रयागराज में भीड़ बढ़ गई है इसलिए आप सबको रोका जा रहा है। आप सब खिचड़ी प्रसाद लेकर आगे बढ़ सकते हैं। इसलिए रुक कर थोड़ा आराम करें और सहयोग करने की कृपा करें।

पांचवें शाही स्नान से पहले उमड़ी भीड़
जानकारी के मुताबिक माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 के दिन पांचवां शाही स्नान है। जिसको लेकर एक बार फिर प्रयागराज कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। शनिवार से ही जाम की स्थिति बन गई थी।
चाकघाट से कुछ ही दूरी पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। वहीं आज सुबह से ही चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जहां रीवा के गंगेव, चाकघाट, जोगनिहाई टोल प्लाजा, झिरिया टोल प्लाजा, सोहागी घाटी, रायपुर कर्चुलियांन मार्ग पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

कई राज्यों के लोग जा रहे
जानकारी के मुताबिक रीवा होकर कई राज्यों के लोग प्रयाग जा रहे हैं। तमिलनाडु, तेलंगाना,आंध्रप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, हैदराबाद समेत अन्य राज्यों से भी लोग रीवा होकर जा रहे हैं। रीवा और प्रयाग की सीमा आपस में लगी हुई है। ऐसे में रीवा प्रयाग बॉर्डर पर एक बार फिर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।

पूरे मामले में एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया-
शहर के पुलिसकर्मियों को ड्यूटी भी रीवा-प्रयाग मार्ग पर लगाई गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुआयना कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कुंभ यात्रियों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनके लिए खाना ,पानी और अन्य व्यवस्थाएं भी बनाई जा रही हैं।

Related Topics

Latest News