REWA में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ल अपने 102 समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

 
fgg

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सेमरिया पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। रविवार को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के साथ मिलकर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ल अपने 102 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि अबकी बार जो 400 पार का नारा दिया गया है। वो नारा भाजपा ने नहीं दिया बल्कि वो नारा जनता ने दिया है। उन्होंने कहा कि रीवा में कांग्रेस पार्टी ने बंदर की तरह उछल-कूद कर पार्टी बदलने वाले वाले व्यक्ति को टिकट दिया है। जिस वजह से कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों लोग असंतुष्ट होकर भाजपा में आ गए हैं।

wgg

सीएम मोहन यादव ने कहा कि रीवा की धरती ऐतिहासिक है। इंसान तो इंसान सफेद शेर की पहचान भी रीवा से है। कांग्रेस देश को एक ऐसी दिशा में ले जाना चाहती है जहां नेतृत्व का आभाव है,सोच का आभाव है और समझ का आभाव है। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन के लोगो में जरा सा भगवा आ गया तो कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया। 2014 और 2019 में जो मोदी लहर देखने को मिली थी। इस बार की लहर उससे भी अधिक प्रभावशाली है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 90 के दशक और उसके बाद राम मंदिर को लेकर जो भी दंगे हुए हैं वो कांग्रेस की सरकार ने कराए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने का काम किया है। देश में इस बार 7 दिनों के भीतर ही रामनवमी और ईद दोनों मनाई गई और किसी का कुछ नहीं बिगड़ा। किसी मुस्लिम ने नहीं कहा कि भगवान राम अयोध्या में नहीं होने चाहिए। भगवान रामलला पंडाल से निकलकर भव्य मंदिर में चले गए ये बात कांग्रेस को अच्छी नहीं लगी। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक के बनने से उज्जैन का विकास हुआ। बनारस और अयोध्या में भी आनंद का माहौल है। अब यमुना किनारे बैठे कृष्ण का भी स्मरण करना है। रसखान मुस्लिम थे पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल थे।

dgfg

सीएम मोहन यादव ने कहा कि रीवा मेरी ससुराल है। इस नाते यहां मेरी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इसलिए यहां प्रत्याशी की जीत बेहतरीन होनी चाहिए। जितने भी लोग हमारी पार्टी में आए हैं वो बिल्कुल भी चिंता ना करें। उनके मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जैसे दूध में शक़्कर घुल जाए तो मिठास बढ़ जाती है। वैसे ही आप सब का मैं पार्टी में स्वागत करता हूं।

Related Topics

Latest News