मऊगंज में नर कंकाल का हुआ पर्दाफाश : प्रेमी ने ही प्रेमिका की हत्या कर लाश को खेत में दफनाया

 
fbhfhg

मऊगंज के नईगढ़ी में गुरुवार को मिले नर कंकाल के राज से पर्दाफाश हुआ है। जहां प्रेमी ने ही प्रेमिका की हत्या कर उसकी लाश को खेत में दफन कर दिया था। पूरे मामले में शुक्रवार को आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक हर्दिहा गांव में एक दिन पहले नर कंकाल मिलने से दहशत का माहौल निर्मित हो गया था। नर कंकाल गांव की ही रहने वाले साकेत परिवार की लड़की का निकला। जो 13 मई से घर से लापता थी। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर मृतका की पहचान की। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। एक संदेही को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया।

मऊगंज एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि आरोपी मुकेश साकेत का नाबालिग से प्रेम प्रसंग था। घटना वाले दिन दोनों एक-दूसरे से रात में मिलने आए। इस दौरान नाबालिग ने शादी का दबाव बनाया। लेकिन आरोपी के द्वारा शादी से मना करने पर वो शोर मचाने लगी। जिस पर आरोपी ने गला दबा कर पहले तो उसकी हत्या कर दी। फिर शव को खेत में दफन कर दिया।

इधर रात भर लड़की के घर ना पहुंचने पर परिजन इंतजार करते रहे। सुबह थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस नाबालिग की तलाश में कई दिनों से जुटी हुई थी। इस दौरान गांव में नर कंकाल मिल गया। जिसकी पहचान गुमशुदा नाबालिग के रूप में हुई। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया। जहां एक-एक कड़ी जोड़कर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

Related Topics

Latest News