शहडोल में बम की तरह लोहे की कोई चीज फटने से नाबालिग के हाथ का पंजा उड़ा : रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती

 
sdgdg

शहडोल में लोहे की कोई चीज फटने से 14 साल की एक नाबालिग बच्ची के हाथ का पंजा उड़ गया। उसकी दोनों आंखों में गहरी चोट आई है। बच्ची को रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पहले ये बात सामने आई थी कि बच्ची मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर गेम खेल रही थी। तभी वो फट गया। अब रीवा में भर्ती बच्ची ने खुद बताया है कि मोबाइल नहीं फटा है। कोई लोहे की चीज थी। जिसमें एक छोटा सा छेद था। उसे छेदा तो वह फट गया।

wdfgg

हादसा बाणसागर थाना क्षेत्र के कुम्हिया गांव में गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ। लड़की का नाम आकांक्षा (उम्र 14) है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल हुई लड़की को उसके परिजन बाणसागर के अस्पताल ले गए। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा भेजा गया। बच्ची के नाना ने कहा- लोहे की कोई चीज थी। वो फट गई। मेरी नातिन का हाथ टूट गया, एक आंख चली गई। बच्ची के हिसाब से मोबाइल नहीं था। मौके पर ऐसी कोई चीज भी नहीं मिली। रीवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का कहना है कि बच्ची की हालत स्थिर है। उसका इलाज चल रहा है। चोट कैसे आई ये अभी साफ साफ नहीं बताया जा सकता है। लड़की बता रही है कि कोई चीज ब्लास्ट हुई है।

Related Topics

Latest News