रीवा से लापता किशोरी हैदराबाद से दस्तयाब : युवक ने सोशल मीडिया से प्यार के जाल में फसाकर अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल : पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज

 
ghgh

REWA NEWS : रीवा से लापता हुई किशोरी को समान थाना पुलिस ने हैदराबाद से दस्तयाब किया है। पूरे मामले में आरोपी को भी हैदराबाद से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक समान थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी कुछ दिनों पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने मामला 29 अप्रैल को समान थाने में दर्ज करवाया था। जांच में पुलिस को पता चला की लड़की हैदराबाद में है। किशोरी को हैदराबाद में सोहेल खान नाम के युवक ने अपने पास रखा है।

जिसके बाद साइबर पुलिस और समान थाना पुलिस की संयुक्त टीम को हैदराबाद भेजा गया। जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसका नाम सोहेल खान बताया जा रहा है। एसपी विवेक सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया से सोहेल खान से उसका संपर्क हुआ था। जहां से आरोपी उसे वीडियो कॉल भी किया करता था। उसने किशोरी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया करता था।

आरोपी ने किशोरी को हैदराबाद बुला लिया और हैदराबाद में उसे अपने साथ रख लिया था। जहां परिजनों की शिकायत पर लगातार लड़की की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी सोहेल खान को हैदराबाद से गिरफ्तार कर सामान थाने में लाकर पेश किया है। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Related Topics

Latest News