"रीवा समेत पूरे प्रदेश के शिक्षकों में भारी उत्साह: म.प्र. शिक्षक संघ के अथक प्रयासों से चतुर्थ समयमान को मिली मंजूरी"

 
cvcv

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा/भोपाल। (राज्य ब्यूरो) मध्य प्रदेश के लाखों शिक्षकों के लिए नववर्ष की सौगात लेकर आए कैबिनेट के निर्णय के बाद समूचे शिक्षक जगत में उत्साह का माहौल है। म.प्र. शिक्षक संघ के सतत और संगठित संघर्ष के परिणामस्वरूप प्रदेश सरकार द्वारा 'चतुर्थ समयमान वेतनमान' को मंजूरी दी गई है। इसे शिक्षक हित में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय माना जा रहा है।

संघर्ष का सुखद परिणाम
म.प्र. शिक्षक संघ के प्रान्ताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर एवं महामंत्री राकेश गुप्ता के नेतृत्व में संघ विगत कई वर्षों से इस मांग को विभिन्न मंचों पर प्रभावी ढंग से उठा रहा था। संघ की प्रान्तीय इकाई के अथक प्रयासों के फलस्वरूप अब प्राथमिक शिक्षक, सहायक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक, प्रधानाध्यापक सहित पदोन्नत व्याख्याता एवं प्राचार्यों को इस वेतनमान का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

1.5 लाख कर्मचारी होंगे लाभान्वित
इस निर्णय से प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षक व कर्मचारी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लिया गया यह निर्णय शिक्षकों के समर्पण और सेवा भावना का सम्मान है। इससे न केवल शिक्षकों को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि उनके सामाजिक और मानसिक संबल में भी वृद्धि होगी, जिसका सकारात्मक प्रभाव प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर पड़ेगा।

मंत्रालय पहुंचकर जताया आभार
ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रान्ताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर एवं महामंत्री राकेश गुप्ता ने मंत्रालय पहुंचकर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह का पुष्पगुच्छ एवं मिष्ठान खिलाकर आभार ज्ञापित किया। संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं शिक्षा मंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

रीवा जिले के पदाधिकारियों ने व्यक्त की खुशी
चतुर्थ समयमान वेतन स्वीकृत होने पर रीवा जिले के प्रमुख पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। खुशी जताने वालों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • डॉ. कौशलेन्द्रमणि त्रिपाठी (प्रांत प्रमुख, संस्कृत प्रकोष्ठ)
  • सुदीप पाण्डेय (संभागीय अध्यक्ष), विजय पाण्डेय (जिला संगठन मंत्री)
  • जीतेन्द्र कुमार चतुर्वेदी (जिलाध्यक्ष), अरुण द्विवेदी (जिला सचिव)
  • अविनाश गौतम (कोषाध्यक्ष), सुरेन्द्रमणि पाण्डेय (संभागीय सह संगठन मंत्री)
  • दिनेश चतुर्वेदी (जिला सह संगठन मंत्री), वीरेन्द्र शुक्ला, नवीनांत खरे, रवीन्द्र शुक्ला।

इसके अलावा राममणि मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह परिहार, पवन पाण्डेय, डॉ. करुणा तिवारी, डॉ. राजेश शुक्ला, आर. शरद पई, राजेश पटेल, डॉ. प्रियंका सिंह, सुषमा उपाध्याय, रामपाल गौतम, विशाल शुक्ला, नवीन झा, राजमणि वर्मा, गंगा पाण्डेय, श्यामसुन्दर सिंह आदि ने इस निर्णय को शिक्षक एकता की जीत बताया है।

प्रेषक: म.प्र. शिक्षक संघ, जिला इकाई - रीवा

Related Topics

Latest News