Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023 : रीवा नगर निगम से 22 जून को सामूहिक विवाह का शुभारंभ
Updated: Jun 20, 2023, 16:06 IST

रीवा जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम की तिथियां घोषित कर दी गई है। यहां 22 जून को रीवा नगर निगम से सामूहिक विवाह का शुभारंभ होगा। वहीं समापन 28 जून को जवा क्षेत्र से किया जाएगा। नगर पंचायत और जनपद पंचायत बार कन्या विवाह और निकाह योजना की तिथियां तय कर दी गई हैं। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिलेभर की पात्र कन्याओं से लाभांवित होने की अपील की है।
ऐसा होगा कार्यक्रम
- - नगर निगम रीवा, जनपद पंचायत रीवा, नगर पंचायत गोविंदगढ़, नगर पंचायत त्योंथर, जनपद पंचायत त्योंथर, नगर पंचायत चाकघाट में 22 जून को सामूहिक विवाह होंगे।
- - नगर पंचायत नईगढ़ी, जनपद पंचायत नईगढ़ी, नगर पंचायत हनुमना और जनपद पंचायत हनुमना में 23 जून को मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजित होंगे।
- - नगर पंचायत मऊगंज व जनपद पंचायत मऊगंज में 25 जून को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
- - मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के तहत 26 जून को नगर पंचायत गुढ़ व जनपद रायपुर कर्चुलियान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह होंगे।
- - 27 जून को नगर पंचायत मनगवां, जनपद पंचायत गंगेव, नगर पंचायत सिरमौर, जनपद पंचायत सिरमौर व नगर पंचायत बैकुण्ठपुर में सामूहिक विवाह होंगे।
- - 28 जून को नगर पंचायत डभौरा व जनपद पंचायत जवा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।