REWA : सामंतवादी सोच के खिलाफ है गुढ़ के नौजवान मतदाता, नागेंद्र सिंह

 
CFHH

रीवा। रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा से है जहां भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह ने आज बरसैता, डढ़वा, इटार पहाड़, जलदर, पोंड़ी, बेला, बेनीपुरवा, उमरिया, इटार, दुआरी, रौरा, अमिलिहा, उपरौरा, डिहुली, गौरा जरहा ,अमवा तमरादेश पहुंचकर डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया। बरसैता में उपस्थित युवा साथियों ने भाजपा की जनहितकारी नीति और विचारधारा से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और अपना समर्थन प्रकट किया।

GJJ

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवाओं का साथ हमारी मजबूती में अहम रोल निभा रहा है। वर्तमान समय में युवाओं की सक्रिय राजनीति में भूमिका देश की बदलती तस्वीर की परिचायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकासशील सोच ने कई युवाओं को बेहतर भविष्य की दिशा दी है। अगर इसी मजबूती के साथ हम युवाओं को साथ लेकर चलेंगे तो निश्चित तौर पर फिर से एक बार गुढ़ व प्रदेश में बीजेपी की सरकार अपना पताका फहराएगी।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुढ़ मंडल अध्यक्ष कपूर चंन्द्र सोनी, डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा, श्री भीमनाथ प्रसाद पाण्डेय, डॉ. ज्ञानेश्वर प्रसाद द्विवेदी, कुंवर बहादुर सिंह, भाजपा युवा मोर्चा  विपुल मिश्रा, श्याम शुक्ला, रमाशंकर मिश्रा, राजीव पाण्डेय,  हरिनाथ सिंह, सूर्यप्रकाश पाण्डेय, दीनदयाल उपाध्याय सिंह, उपसरपंच बरसौता बालेंद्र शेखर मिश्रा उपस्थित रहे।

Related Topics

Latest News