रीवा के इस Flyover में हुआ दर्दनाक हादसा : कार की टक्कर से फ्लावर से नीचे गिरा युवक, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

 
DFDF

सोमवार सुबह शहर के सिरमौर चौराहा स्थित फ्लाइओवर पर सड़क हादसा हो गया। बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार की टक्कर के बाद युवक ओवरब्रिज से उछलकर नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची अमहिया थाना पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया है।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक सवार सगे भाई हैं। करहिया सब्जी मंडी में सब्जी का व्यापार करते हैं। मृतक का नाम अमृतलाल जायसवाल (28) है। घायल का नाम प्रदीप जायसवाल (25) है। दोनों शहर के समान थाना के बेलौहा मोहल्ले में रहते हैं। मूल रूप से नईगढ़ी के रहने वाले हैं। फिलहाल मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

परिजन मुद्रिका प्रसाद जायसवाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना कार चालक की लापरवाही की वजह से हुई है। जो अचानक रॉन्ग साइड से आ गया, जिस वजह से कार और बाइक की टक्कर हो गई। मृतक अमृतलाल जायसवाल का एक 3 साल का बेटा है। जिसकी शादी 4 साल पहले हुई थी। जबकि प्रदीप की हालत भी गंभीर बनी हुई है। 20 साल से परिवार सब्जी का व्यापार कर रहा है। दोनों भाई आज सुबह भी काम पर ही जा रहे थे। उसी समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

Related Topics

Latest News