REWA : 234 जोड़े का हुआ सामूहिक विवाह,उप मुख्यमंत्री ने पुष्पवर्षा कर नवयुगलों को दी शुभकामनाएं

 
CVV

REWA NEWS : रीवा जनपद पंचायत और नगर निगम क्षेत्र के 234 जोड़े सामूहिक विवाह आयोजन में दाम्पत्य जीवन में बंध गए। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह-निकाह कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पुष्पवर्षा कर नवयुगलों को वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

FDFG

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह सामरोह 23 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। गोविंदगढ़, जनपद और नगर निगम रीवा में 23 मार्च को कार्यक्रम संपन्न हुए हैं। रायपुर कर्चुलियान और गुढ़ में 24 फरवरी को सामूहिक विवाह होने हैं।

CVV

गंगेव और मनगवां में 27 फरवरी को साथ ही नईगढ़ी में 29 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने बताया कि मऊगंज में 1 मार्च को साथ ही हनुमना में तीन मार्च को सामूहिक विवाह समारोह होंगे। त्योंथर, सिरमौर, चाकघाट, बैकुण्ठपुर और सेमरिया में 5 मार्च को सामूहिक विवाह होंगे। जबकि जवा और डभौरा में 7 मार्च को सामूहिक विवाह होने हैं।

Related Topics

Latest News