REWA : V2 मॉल गोलीकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार : पुरानी रंजिश को लेकर चली थी बीच-बाजार गोली

 
vbvb

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। रीवा में V2 मॉल गोली कांड के फरार 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार हो गए हैं। 22 अप्रैल को बदमाशों ने बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को बीच-बाजार गोली मार दी थी। एसपी विवेक सिंह ने बताया की घटना समान थाना अंतर्गत V2 मॉल की है।

बाइक से आए तीन युवकों ने V2 मॉल के बाहर खड़े हर्ष दुबे पर फायर किया था। लेकिन निशाना चूकने से गोली बगल में खड़े एमपीईबी में पदस्थ इंजीनियर दिनेश तिवारी के सीने में जा लगी थी। गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे।

gb

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। उसी दौरान हर्ष दुबे ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की आरोपी उसे गोली मारने आए थे। जो उसे ना लगकर बगल में खड़े व्यक्ति को लग गई है।

पुलिस ने मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बना कर तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी रोशन गुप्ता, अनुज दुबे और सुजल मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया की पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। आरोपी रोशन गुप्ता उर्फ रॉक्स पर कुल 15 अपराध दर्ज हैं। वहीं आरोपी अनुज दुबे पर भी विभिन्न थानों पर 11 अपराध दर्ज हैं।

Related Topics

Latest News