रीवा आकृति टॉकीज गोलीकांड अपडेट : आपसी वर्चस्व और शहर में डॉन बनने की लड़ाई, इन 14 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

 
cvv

रीवा में आकृति टॉकीज के पास दो महीने पहले हुए गोली कांड के मामले में रविवार को पुलिस ने 14 आरोपियों पर इनाम की घोषणा कर दी। बताया गया कि 4 नवंबर को हुए गोली कांड के मामले में एक पक्ष के 11 जबकि दूसरे पक्ष के तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

एसपी विवेक सिंह ने एक आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी पर 7-7 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में हुआ था विवाद
सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि 4 नवंबर को आकृति टॉकीज के पास दो पक्षों ने एक-दूसरे से झड़प करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। दोनों पक्ष फायरिंग के पहले चार दिनों से एक-दूसरे को फोन पर चुनौती दे रहे थे। इसके साथ ही एक-दूसरे को धमका रहे थे। दोनों पक्ष के बीच आपसी वर्चस्व और शहर में डॉन बनने की लड़ाई थी। इस दौरान 4 नवंबर की रात दोनों पक्षों का एक-दूसरे से सामना हो गया। आयुष पाठक और शीतलांजल ने एक-दूसरे को खुद को भाई कहकर संबोधित करने का आदेश दिया।

आकृति टॉकीज के पास दोनों पक्षों के बीच हत्या करने की नीयत से एक-दूसरे के ऊपर पिस्टल से फायरिंग की गई थी। गनीमत रही कि गोली किसी को नही लगी। आकृति टॉकीज के पास दोनों पक्षों के बीच हत्या करने की नीयत से एक-दूसरे के ऊपर पिस्टल से फायरिंग की गई थी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की। घटना के बाद से ही दोनों गुटों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया था।

तत्काल सीएसपी रितु उपाध्याय के नेतृत्व में 23 सदस्यीय टीम (SIT) का गठन किया गया। SIT ने 5 फरार आरोपियों को तलाश लिया लेकिन 14 अब भी फरार हैं।

इन फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

उज्जवल तिवारी उर्फ उत्कर्ष- सात हजार रूपए
विपिन यादव- सात हजार रूपए
अंशुल तिवारी- सात हजार रूपए
विक्की यादव- सात हजार रूपए
सौरभ कुशवाहा- सात हजार रूपए
आशीष सिंह- सात हजार रूपए
पुनीत सिंह- सात हजार रूपए
राजीव यादव- सात हजार रूपए
शिवांश यादव- सात हजार रूपए
धीरेन्द्र पटेल- सात हजार रूपए
विनय दीपांकर- सात हजार रूपए
उपेन्द्र मौर्य उर्फ प्यारे- सात हजार रूपए
रवि पाण्डेय- सात हजार रूपए
शुभम परौहा- दस हजार रूपए

Related Topics

Latest News