REWA : शिक्षा विभाग का एक और कारनामा उजागर : मनमानी तरीके से कर डाली BRCC की नियुक्ति

 
dgg

रीवा। शिक्षा विभाग में फिर नया कारनामा सामने आया है। इस मर्तबा बीआरसीसी की नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लग रहा है। बीआरसीसी रीवा और जवा में की गई पदस्थापना पुरानी सूची के आधार पर कर दी गई है। नई सूची से पदस्थापना ही नहीं की गई। हद तो यह है कि आचार संहिता लगने के बाद दोनों बीआरसीसी को ज्वाइन कराया गया है। मिली जानकारी के अनसुार अनुसार दीपेन्द्र कुमार सिंह उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर क्योंटी को बीआरसीसी रीवा और विमलेश कुमार ओझा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरहा को जनपद शिक्षा केन्द्र जवा का बीआरसीसी बनाया गया है।

इन दोनों की पदस्थापना पुरानी लिस्ट के आधार पर की गई है। जबकि हाल ही में बीआरसीसी पद के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के बाद रिजल्ट भी जारी किया गया लेकिन जब नियुक्ति की बारी आई तो पुरानी सूची से ही रीवा और जवा में पदस्थापना कर दी गई। सूत्रों की मानें तो यह सारा कारनामा चुपचाप किया गया। 12 मार्च को पदस्थापना का आदेश जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया था।

दोनों को बीआरसीसी के पद पर पदस्थापना एक सप्ताह के अंदर कराई जानी थी। इसी बीच आचार संहिता लग गई। इसके बाद गुपचुप तरीके से बैंक डेट में ही इनकी ज्वाइनिंग करा दी गई। सूत्रों की मानें तो बीआरसीसी की नियुक्ति नई परीक्षा सूची के आधार पर जारी किया जाना था लेकिन उसका पालन नहीं किया गया।

Related Topics

Latest News