REWA BIG BREAKING : राजेंद्र शुक्ला बन सकते हैं जनसंपर्क मंत्री, पहले भी संभाल चुके हैं यह विभाग

 
CBB

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार रात करीब 8 बजे राजभवन पहुंचे। उन्होंने यहां राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। इस मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि तीन और विधायकों को इसी हफ्ते शिवराज कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है। संभावित मंत्रियों में विधायक राजेन्द्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन और जालम सिंह पटेल के नाम शामिल हैं. एक-दो दिन में मंत्रियों की शपथ होगी।  

रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला और बालाघाट से विधायक व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन का नाम प्रमुखता से है। खाली पदों के हिसाब से चार मंत्री बनाए जाने हैं। प्रीतम लोधी, राहुल लोधी या जालम सिंह के नाम पर भी सहमति बन सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- मुख्यमंत्री को कैबिनेट विस्तार का विशेष अधिकार है। मंत्रिमंडल को लेकर जो भी होगा जल्द सामने आ जाएगा। विंध्य से पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला लगभग तय हैं। महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन का नाम है।

Related Topics

Latest News