REWA BIG NEWS : इंदौर की निगमायुक्त प्रतिभा पाल बनी रीवा जिले की नई कलेक्टर, मनोज पुष्प भेजे गए बल्लभ भवन

 
image

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। रीवा जिले कि नई कलेक्टर होंगी प्रतिभा पाल, रीवा कलेक्टर रहे मनोज पुष्प का हुआ तबादला । मालूम हो कि जब पांचवीं बार नंबर 1 का खिताब हासिल किया तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित इंदौर के आम लोगों ने भी उनके काम का लोहा माना। ऐसे में इंदौर शहर को उनके नेतृत्व में छठवीं बार भी नंबर 1 का खिताब हासिल करने करने की पूर्ण संभावना है। निगमायुक्त प्रतिभा पाल गर्भावस्था के दौरान भी सुबह से शाम तक निगम के निरीक्षण कार्य व बैठकों में जुटी रहती थीं। बेटे के जन्म के 12 घंटे पहले तक उन्होंने निगम का काम किया। बेटे के जन्म के पश्चात 12 दिन बाद वे काम पर लौट आई। वे जितनी दक्ष मैदान में हैं, उतनी ही कार्यालयीन कार्य में। आज भी वे सुबह 7 बजे मैदान में निकल जाती है तो कई बार रात के आठ से नौ बजे तक निगम के कार्यों व बैठकों में जुटी रहती हैं।

2012 बैच की आईएएस

प्रतिभा पाल 2012 बैच की तेजतर्रार आईएएस अधिकारी हैं। वह उज्जैन में भी नगर निगम कमिश्नर रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश के दूसरे जिलों में भी वह विभिन्न पदों पर तैनात रही हैं। इंदौर को स्वच्छ बनाने के लिए वह 18 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के साथ दिन-रात लगी रहती हैं।  बता दें कि प्रतिभा पाल को आशीष सिंह की जगह 4 मई 2020 को इंदौर नगर निगम कमिश्नर बनाया गया था।

19 आईएएस अफसरों के तबादले
कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश जल निगम भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अविनाश लवानिया की जगह कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के नए कलेक्टर होंगे। इसके अलावा इंदौर की निगमायुक्त प्रतिभापाल को रीवा कलेक्टर बनाया गया है। सात जिलों के कलेक्टर बदले हैं। पढ़ें पूरी लिस्ट...

इन जिलों के कलेक्टर बदले :

भोपाल- कौशलेंद्र विक्रम सिंह

रीवा- प्रतिभा पाल

मंडला - डॉ. सलोनी सिडाना

नीमच - दिनेश जैन

शाजपुर - किशोर कुमार कन्याल

दमोह - मयंक अग्रवाल

झाबुआ - सुश्री तन्वी हुड्‌डा

IMAGE

image

Related Topics

Latest News