REWA : फिल्म “72 हूरें” की तर्ज पर बीजेपी ने “72 घूसें” का लगाया पोस्टर, कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

 
RGRHG

28 जून 2023 को रिलीज हुई “72 हूरें” फिल्म को देखकर रीवा में भाजपा नेता काफी प्रभावित हुए। ऐसे में उन्होंने विवादित पोस्टर लगाकर नए विवाद को जन्म दे दिया है। “72 हूरें” फिल्म की जगह कांग्रेस की “72 घूसें” लगाकर घोटालों की बौछार कर दी है। यह होर्डिंग रविवार की दोपहर 12 बजे सिरमौर चौराहा में लगाई गई है। जो 23 जुलाई को शहरभर में चर्चा का विषय रही है।

भाजपा नेता गौरव तिवारी।

भाजपा नेता गौरव तिवारी।

वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एडवोकेट राज किशोर चतुर्वेदी ने कहा कि भाजवा पोस्टर की राजनीति करती है। 2023 का विधानसभा चुवाव कांग्रेस जीत रही है। साथ ही प्रियंका गांधी व कमलनाथ की सक्रियता देख भाजपा हार मान ली है। उनके पास अब कुछ बचा नहीं है। हाल ही में हुआ पटवारी घोटाला आम जनता के सामने है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए गौरव तिवारी राजनीति कर रहे है।

जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एडवोकेट राज किशोर चतुर्वेदी

जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एडवोकेट राज किशोर चतुर्वेदी

बातचीत में भाजपा नेता एवं पूर्व भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव गौरव तिवारी ने कहा कि हाल ही आई बहुचर्चित फिल्म “72 हूरें” के पोस्टर से इंस्पायर होकर कांग्रेस की “72 घूसे” नामक होर्डिंग लगाए है। जिसमे 72 घोटालों को उजागर किया है। पोस्टर में आजाद भारत की पहली कांग्रेस सरकार में हुए जीप घोटाले से लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार के रीट पेपर लीक घोटाले को भी शामिल किया है।

आरोप लगाया कि 15 महीने के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसंपर्क और आईफा अवार्ड घोटाला मध्यप्रदेश में किया है। साथ ही कांग्रेसियों ने ट्रांसफर उद्योग खोल दिया है। बिना रकम के तबादले नहीं हो रहे थे। उनसे पहले कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों के समय हुए बहु चर्चित घोटालों को भी 72 घूसें की लिस्ट में जगह दी गई है। इससे पहले भी गौरव तिवारी कांग्रेस के खिलाफ विवादित होर्डिंग लगा चुके है।

Related Topics

Latest News