REWA : क्योटी फॉल घूमने जाने वाले लड़का-लड़की एक बार जरूर पढ़ लें यह खबर

 
fgfh

अगर आप रीवा जिले के क्योटी जलप्रपात आ रहे हैं तो सोच समझकर आए। क्योंकि छुट्टियों के दिन हजारों लोग पिकनिक मनाने आते है। भीड़ के हिसाब से सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। यहां के पत्थरों में जगह-जगह काई व सिहरन है। जिससे लोग फिसलकर गिर जाते है। साथ ही नहाते समय हादसे के शिकार हो जाते है।

दो दिन पहले (13 अगस्त) उत्तरप्रदेश के सात दोस्त क्योटी वाटरफॉल पहुंचे। वे कुंड के ऊपरी हिस्से में महाना नदी में नहाने लगे। इसी बीच एक युवक उझल कूद करते समय फिसल गया। वह गिरकर चट्टानों के बीच में जाकर फंस गया। चार घंटे बाद एसडीआरफ ने निकाला तो मौत हो गई।

केस-1: 7 दोस्तों में सेल्फी की उझल कूद, एक की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक 13 अगस्त को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से सात दोस्त क्योटी जलप्रपात पिकनिक मनाने कार से आए थे। सात दोस्त आपस में सेल्फी की उझल कूद करने लगे। दोपहर तीन बजे रिजवान अहमद पुत्र नसीम अहमद 29 वर्ष निवासी जमखुरी जिला प्रयागराज यूपी फिसलकर नदी में गिर गया। शाम 7 बजे एसडीआरफ ने मृत हालत में निकाला गया है। यहां पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। पर स्थानीय प्रशासन मुक दर्शक बना है।

केस-2: 28 जून को हादसे में चार की मौत
UP के प्रयागराज से एक दर्जन युवा दो कार में सवार होकर 28 जून को क्योटी वाटर फाल आ रहे थे। जल प्रपात से 3 KM पहले कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 युवा बुरी तरह से जख्मी हो गए। संजय गांधी अस्पताल पहुंचने पर 4 युवा व्यापारियों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि बाद में 5वें साथी ने भी दमतोड़ दिया था। मृतकों में पंकज जायसवाल, मनीष जायसवाल, सत्यजीत चटर्जी और शिवम केशरवानी का नाम शामिल है।

केस-3: 22 जून की शाम युवक ने किया सुसाइड
मनगवां क्षेत्र के कांटी निवासी चन्द्रमौल पटेल पुत्र सुदर्शन पटेल 32 वर्ष 22 जून की शाम 4 बजे लापता हो गया था। परिजनों ने क्योटी फॉल में कूदने की शिकायत दर्ज कराई है। कहा था कि 700 फीट गहरे कुंड में चन्द्रमौल पटेल छलांग लगाया है। कुंड के बाहर से बोलेरो की जब्ती होने पर हादसा सही प्रतीत हुआ। दावा है कि युवक अपनी पत्नी से विवाद का छलांग लगा ली थी। तीसरे दिन 68 घंटे बाद एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद लाश बरामद की थी।

Related Topics

Latest News