REWA : अमहिया हत्याकांड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव,पूरा मकान गिराने और सभी की गिरफ्तारी की मांग उठाई

 
cbvb

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। रीवा शहर के अमहिया हत्याकांड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने सोमवार की दोपहर कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य आरोपी सुमित सिंह परिहार का पूरा मकान गिराने और सभी की गिरफ्तारी की मांग उठाई। कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन लेते समय हुजूर एसडीएम अनुराग तिवारी ने विधि अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

17 जुलाई की रात अमहिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुमित सिंह परिहार एवं उसके मामा को अमहिया थाना अंतर्गत मानस भवन के पास आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त दोनों आरोपियों से इस हत्याकांड से जुड़े कुछ प्रमुख राज को उगलवाने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों की माने तो हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी सुमित सिंह घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के सीडीआर एवं कैमरे सहित लेकर फरार हो गया था। जिसकी कई जगह तलाश की जा रही थी। सूत्रों की माने तो हत्याकांड के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश, हरियाणा राजस्थान होते हुए वापस मध्यप्रदेश इसलिए पहुंचा की वह न्यायालय में खुद को सिलेंडर करें किंतु मुख्य वीरों की सटीक सूचना के आधार पर इस हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस दल द्वारा आज सुबह आमा थाना के नजदीक मानस भवन के पास मुख्य आरोपी सुमित सिंह एवं उसके मामा को धर दबोचा गया पकड़े गए आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

48 घंटे का पुलिस को दिया था अल्टीमेटम

परिजनों की मांग थी कि तुरंत एफआईआर हो, सभी की गिरफ्तारी हो, मुख्य आरोपी का घर गिराया जाए। ऐसे में पुलिस ने पांचवें दिन प्रत्यक्ष सिंह पुत्र विनय 20 वर्ष निवासी पीटीएस, शरद मिश्रा पुत्र अनिल 21 वर्ष निवासी खुटेही, निखिल सिंह पुत्र भूपेन्द्र 21 वर्ष निवासी बरेही को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। वहीं 21 जुलाई को मुख्य आरोपी के घर का छज्जा गिराया है।

पूरा घर गिराने की मांग
घर गिराने की खानापूर्ति कार्रवाई को लेकर मृतक के परिजनों में आक्रोश है। आरोप लगाया कि तत्काल पूरा घर गिराया जाए। साथ ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जाए। इन्हीं मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर पूरा घर नहीं गिराया गया तो अब उग्र आंदोलन होगा। जिसकी जवाबदारी पुलिस व प्रशासन की होगी। क्योंकि अमहिया पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है।

आंदोलन होते ही आरोपी का सरेंडर
जिस समय मृतक के परिजन कलेक्ट्रेट का घेराव कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ अमहिया पुलिस के सामने आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। दावा है कि पुलिस लगातार आरोपी को खोज रही थी। पर मुख्य आरोपी सुमित सिंह परिहार की लोकेशन अलग-अलग राज्यों में मिल रही थी।

Related Topics

Latest News