REWA : नशे के खिलाफ अभियान जारी, दो जगहों पर छापामार कार्यवाही,  24 हजार रुपए का ढाई किलो गांजा बरामद, जोजो तस्कर गिरफ्तार

 
IMAGE

REWA NEWS :  रीवा जिले में शहर से लेकर देहात तक नशे के खिलाफ अभियान जारी है। बताया गया कि पहली छापामार कार्रवाई रायपुर कर्चुलियान पुलिस ने की है। जिसने घर के अंदर दबिश देकर 24 हजार रुपए का ढाई किलोग्राम गांजा बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई बैकुंठपुर पुलिस ने कठना गांव में की है। दावा है कि दूसरे गांव का तस्कर एक अहरी में 4 लीटर महुआ हाथ भट्टी शराब बेंचते समय गिरफ्तार किया गया है। गांजे के केस में NDPS एक्ट तो शराब के मामले में आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

केस-1: तस्कर जोजो गिरफ्तार
रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि 30 अप्रैल को कोम्बिंग गस्त के दौरान मुखबिर सूचना आई। पता चला कि अतुल सोनी उर्फ जोजो पुत्र सुभाष सोनी 27 वर्ष निवासी रायपुर कर्चुलियान गांजा बेंच रहा है। दबिश देकर 2400 ग्राम गांजा, कीमती 24000 रुपए बरामद कर गिरफ्तार किया है।

केस-2: प्लास्टिक की बोतल में बेंच रहा था शराब
बैकुंठपुर थाना प्रभारी निरीक्षक स्वेता मौर्या ने बताया कि 29 अप्रैल की रात एक मुखबिर से जानकारी आई। सूचनाकर्ता ने कहा कि आरोपी डिहिया निवासी राममणि पटेल है। वह कठना में रामराज चौबे के अहरी के पीछे महुआ हाथ भट्टी की शराब बिक्री कर रहा है। ऐसे में दो प्लास्टिक की बोतल से 4 लीटर नशे का समान जब्त किया है।

Related Topics

Latest News