REWA Cbse Results Released : बाल भारती स्कूल की श्रेया को 12वीं में मिले 95.6% तो ऋतिमा छुगानी ने 10वीं में हासिल किए 97.8%

 
SDFDSF

REWA Cbse Results Released : सोमवार को CBSE ने 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। रीवा के छात्रों के परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहे हैं। 12वीं में शहर के बाल भारती स्कूल से 10 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 90% से अधिक रहा है। जबकि ज्ञानस्थली स्कूल से 12वीं में 90% से ज्यादा अंक हासिल करने वाले पांच विद्यार्थी शामिल हैं। जिसमें बाल भारती स्कूल की विज्ञान संकाय की श्रेया मिश्रा का रिजल्ट 95.6 % रहा। वही ज्ञानस्थली स्कूल में कॉमर्स के दो स्टूडेंट्स सौम्या निगम और अंकुर तिवारी ने 94.6% अंक हासिल किए हैं।

श्रेया मिश्रा ने 12वीं में हासिल किए 95.6% अंक

श्रेया मिश्रा ने 12वीं में हासिल किए 95.6% अंक

दसवीं में बाल भारती स्कूल की ऋतिमा छुगानी ने 97.8 % और राज सिंह ने 97.4% अंक हासिल किए हैं। इसी स्कूल से तनीषा नूना और सान्या सिंह ने भी 96.4% अंक हासिल किए हैं। वहीं दसवीं में ही ज्ञानस्थली स्कूल की अंकिता पटेल ने 97.8%, सिद्धार्थ गुप्ता और आरती कुमारी पटेल ने भी 95% अंक हासिल किए हैं। ज्योति स्कूल के उत्कर्ष सिंह तिवारी ने 10वीं में 94.8% अंक हासिल किए हैं।

दसवीं में ऋतिमा छुगानी ने 97.8 % पाए

दसवीं में ऋतिमा छुगानी ने 97.8 % पाए

दसवीं में राज सिंह ने 97.4% अंक हासिल किए

दसवीं में राज सिंह ने 97.4% अंक हासिल किए

Related Topics

Latest News