एक्शन मोड में रीवा कलेक्टर : नियम विरुद्ध तरीके से चल रहा खन्ना पेट्रोल पंप हुआ बंद

 
vbvnvn

REWA NEWS : शहर के मिनर्वा अस्पताल के नीचे संचालित पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया है। बता दें कि अस्पताल के ठीक नीचे पेट्रोल पंप के संचालन पर कलेक्टर ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। साथ ही कलेक्टर ने पेट्रोल पंप को बंद करने के निर्देश भी दिए थे।

जानकारी के अनुसार कई वर्षों से अस्पताल के ठीक नीचे पेट्रोल पंप संचालित था। जो कि गाइड लाइन के खिलाफ है। अस्पताल के नीचे पेट्रोल पंप होने से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को खतरा बना रहता था।

स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में दो वर्ष पहले ही पेट्रोल पंप संचालक और अस्पताल प्रबंधन को अल्टीमेटम दिया था। संभावित खतरे को देखते हुए और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए रीवा कलेक्टर ने पेट्रोल पंप पर ये कार्यवाही की है।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि पेट्रोल पम्प को लेकर गाइडलाइन हैं। जिसमें ये बातें स्पष्ट हैं कि पेट्रोल पंप किस स्थान पर होना चाहिए और किस स्थान पर नही होना चाहिए। इसलिए लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संचालक को नोटिस जारी किया गया था। जिस पर संचालक ने कुछ दिनों का समय मांगा था। समय अवधि पूरी हो जाने पर संचालक ने निर्देशों का पालन करते हुए पेट्रोल पंप को बंद कर दिया है।

Related Topics

Latest News