एक्शन में रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल : ऐसे अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाही

 
nhhh

REWA NEWS : जिले में राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों की राजस्व संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। रीवा कलेक्टर ने बताया कि जिले में अभियान के तहत अब तक 3890 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इसको लेकर ​​​कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक भी आयोजित की गई।

इस बैठक में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने राजस्व महाअभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी एसडीएम राजस्व महाअभियान की समीक्षा रोज करें और साथ ही रिपोर्ट भी दें। राजस्व मामलों के पेंडिंग रहने की वजहों को पता कर उन्हें दूर करें। अभियान में 15 जनवरी तक जिले भर के सभी पेंडिंग राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण किया जाना है।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि इस अभियान में किसान सम्मान निधि की ई केवाईसी अपडेशन का काम भी शत-प्रतिशत किया जाएगा। इसके लिए जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने रोजगार सहायकों की तैनाती की है। पटवारी भी इस काम में रोजगार सहायकों का सहयोग कर रहे हैं।

वहीं, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भी प्रतिदिन ई केवाईसी अपडेशन की रिपोर्ट मांगी जा रही है। बताया गया कि 15 जनवरी से 29 फरवरी तक चलाए रहे राजस्व अभियान में अभी तक तहसील न्यायालयों में सुनवाई करके 3890 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। पूरे अभियान में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Related Topics

Latest News