REWA कॉलेज चौराहा अपहरण कांड : कुल 8 आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख रूपए में किया था बच्चे का सौदा

 
vvvb

रीवा पुलिस ने कॉलेज चौराहे से 4 दिन पहले 6 माह के बच्चे के अपहरण मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को 1500 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के कल्याण से पकड़ा है। अभी तक 6 माह के मासूम के अपहरण मामले में कुल 8 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। बच्चे का सौदा 30 लाख रूपए में किया गया था।

मंगलवार देर रात वारदात को दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया था। राजस्थान के बारा निवासी मनीषा बाई और उसका पति अरविंद शहर के कॉलेज चौराहे में चेन सेट बेचने का काम करते हैं। 6 और 7 मई की दरमियानी रात तकरीबन 3 बजे वे अपने दो बच्चों के साथ सो रहे थे।

cbnvn

एक बच्चे की उम्र 3 साल तो दूसरे बच्चे की उम्र 6 माह है। इसी दौरान बाइक में सवार होकर आए बदमाशों ने सो रहे 6 माह के बच्चे को मच्छरदानी के भीतर से बाहर निकाला और लेकर रफूचक्कर हो गए। पति-पत्नी की नींद खुली, तो उन्होंने शोर किया। रात होने से बदमाश भाग गया। शिकायत के बाद से ही पुलिस शहर भर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। मामले में 2 संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य दिए।

Related Topics

Latest News